कर्नाटक में तेज हुए सियासी वार-पलटवार, राहुल गांधी और अमित शाह आए आमने-सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी चहलकदमी का दौर तेज हो गया है। एक तरफ राहुल गांधी कर्नाटक में लगातार रैलियां कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कर्नाटक के मैदान में चुनावी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए कूद पड़े हैं।
कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, विजय माल्या और ललित मोदी करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग गए लेकिन खुद को देश का चौकीदार कहने वाले नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों का पैसा गरीब की जेब से निकालकर उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। अपने देश के 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों का लोन माफ किया। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि मोदी जी क्या आप हिंदुस्तान के किसानों का लोन माफ करेंगे।
Paisa kisaanon, majdooron ki jeb se nikalkar 10 udyogpatiyon ki jeb mein jaa raha hai. Aapne desh ke 10 sabse ameer udyogpatiyon ka loan maaf kiya, Modi ji kya aap hindustan ke kisaanon ka loan maaf karoge? Koi jawaab nahi mila: Rahul Gandhi in #Karnataka pic.twitter.com/6pW0tcJ1pM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 25, 2018
राहुल गांधी के अलावा अमित शाह भी कर्नाटक दौरे पर हैं। उन्होंने राहुल के वार का तुरंत पलटवार किया। किसानों की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की बकाया राशि का भुगतान 90 दिनों के अन्दर किया गया।
The sugarcane farmers are paid their dues within 90 days in Uttar Pradesh. A law has been framed for the same: BJP President Amit Shah in #Karnataka pic.twitter.com/EmqeusuRDC
— ANI (@ANI) February 25, 2018
उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि हमने किसी उद्योगपति का कर्ज माफ नहीं किया है। राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं।
Humne kisi bhi udyogpati ka koi bhi karz maaf nahi kiya hai, Rahul Gandhi jhoot bol rahe hain: BJP President Amit Shah in #Karnataka pic.twitter.com/MN8aBZh5Lj
— ANI (@ANI) February 25, 2018