{"_id":"5893b2474f1c1bf340e80aa7","slug":"rahul-gandhi-and-akhilesh-yadav-combined-show-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश-राहुल के रोड शो से पहले आगरा में हंगामा, पुलिसवाले की पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश-राहुल के रोड शो से पहले आगरा में हंगामा, पुलिसवाले की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश-राहुल के रोड शो से पहले आगरा में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक पुलिसवाले को वहां मौजूद भीड़ पीटने लगी। लोगों का आरोप है कि पुलिसवाले ने रोड शो में शामिल होने आई महिलाओं से बद्तमीजी की।
विज्ञापन
घटना के बाद भीड़ ने आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़, आरोपी पुलिसकर्मी को पीटते हुए दयालबाग के सामने ले आई। भीड़ में मौजूद लोग नारे लगा रहे थे कि हमें ऐसी सरकार नहीं चाहिए जहां पुलिसवाले महिलाओं के साथ बद्तमीजी करते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ताजनगरी में पहली बार आज एक साथ दिखाई देंगे। रोड शो आज (शुक्रवार) अपराह्न लगभग तीन बजे दयालबाग से शुरू होगा। यहां दोनों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहीं से दोनों का काफिला भगवान टाकीज की ओर आगे बढ़ेगा। तीन विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए शाम लगभग छह बजे बिजलीघर चौराहा पहुंचेंगे। यहां पर भी दोनों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश-राहुल का शहर में पहला रोड शो होने के कारण दोनों के कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जहां एक दिन पहले ही डेरा डाल दिया है वहीं, सपा के प्रदेश प्रवक्ता सहित कई नेता तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए। वहीं, प्रशासन ने भी रूट का भ्रमण किया।
राहुल-अखिलेश के रोड शो की वजह से 12.30 बजे तक सभी स्कूलों के लिए छुट्टी के आदेश दे दिए गए हैं। रोड शो की वजह से शहर में 5 घंटे तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। ये रोड शो शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड से गुजरेगा। 5 घंटे शहर में जाम के हालात रहने की आशंका जताई जा रही है।
बदलवाए गए कई बिजली के खंबे
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश और राहुल (फाइल)
दयालबाग से बिजलीघर चौराहा तक के भ्रमण मार्ग के बीच बिजली के तार एक दिन पहले ही दुरुस्त कर दिए गए हैं। प्रशासन के निर्देश पर टोरंट की टीम ने जमीन से 18 फुट की ऊंचाई तक पूरा रूट क्लीयर किया। वहन विभाग की टीम ने रूट पर स्थित पेड़ों के टहनियां छांटी।
11 मजिस्ट्रेट लगाए गए
प्रशासन की ओर से पूरे रूट पर 11 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जोकि रूट पर सुरक्षा तैयारियों पर नजर रखेंगे।
सीएम जरार में करेंगे सभा
रोड शो से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाह विधानसभा क्षेत्र के जरार में सभा करेंगे। वह पूर्वाह्न 11.20 बजे हेलीकॉप्टर से सैफई से सीधे जरार पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह फिरोजाबाद में तीन सभाएं करेंगे। इसके बाद वह रोड शो के लिए ताजनगरी पहुंचेंगे।
11 मजिस्ट्रेट लगाए गए
प्रशासन की ओर से पूरे रूट पर 11 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जोकि रूट पर सुरक्षा तैयारियों पर नजर रखेंगे।
सीएम जरार में करेंगे सभा
रोड शो से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाह विधानसभा क्षेत्र के जरार में सभा करेंगे। वह पूर्वाह्न 11.20 बजे हेलीकॉप्टर से सैफई से सीधे जरार पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह फिरोजाबाद में तीन सभाएं करेंगे। इसके बाद वह रोड शो के लिए ताजनगरी पहुंचेंगे।