फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi and akhilesh yadav combined rally in jhansi live updates

राहुल-अखिलेश ने कहा, चुनाव नतीजे आने के बाद ब्लड प्रेशर चेक कराने जाएंगे बीजेपी के नेता

Sun, 19 Feb 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and akhilesh yadav combined rally in jhansi live updates
झांसी में राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। चुनाव प्रचार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झांसी में संयुक्त जनसभा की। इस दौरान राहुल और अखिलेश ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी के नेता अपना  ब्लड प्रेशर चेक कराने चले जाएंगे।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी दिल्ली वापस लौट जाएंगे। इसके बाद साल 2019 के चुनाव से पहले उनके मुंह से उत्तर प्रदेश का नाम नहीं निकलेगा। जनसभा में राहुल गांधी ने मेड इन उत्तर प्रदेश के नारे को एक बार फिर दोहराया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका जो हाल बिहार में हुआ था, वही उत्तर प्रदेश में भी होगा। बिहार का चुनाव हुआ, मोदी जी गए भाषण दिए, हमारे मीडिया के मीत्रों ने कहा कि मोदी की स्वीप होने वाली है, लेकिन जब रिजल्ट आया तो स्थिति कुछ और थी। उसके बाद से प्रधानमंत्री के मुंह से एक बार भी बिहार का नाम नहीं निकला। इसी तरह उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से साल 2019 आम चुनाव तक के उनके मुंह से उत्तर प्रदेश का नाम नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



  उन्होंने कहा कि मोदी जी जहां जाते हैं, वहां से रिश्ते बना लेते हैं। कुछ न कुछ मांगते रहते हैं। वह कहते हैं मुझे प्रधानमंत्री बना दो मैं 15 लाख रुपए दूंगा, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं दिया। 




 

नोटबंदी पर भी बोला हमला

rahul gandhi and akhilesh yadav combined rally in jhansi live updates
झांसी में अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ब्लड प्रेशर के बारे में बात कर रहे हैं। मैं ये कहना चाहता हूं कि एक बार चुनाव परिणाम आ जाए तो इसके बाद बीजेपी के सभी नेता अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने चले जाएंगे। नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर दिए बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह दो परिवारों का गठबंधन नहीं है। यह  दो युवाओं का का गठबंधन है जो कि परिवर्तन लाना चाहते हैं।
 

सीएम ने कहा कि अच्छे दिनों वालों ने झांसी में एक भी काम कराया हो तो बता दें। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद कहा जा रहा था कि काला धन खत्म हो जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा और आतंकवाद खत्म हो जाएगा, लेकिन तीनों में से कुछ भी नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों को लाइन में लगा दिया। लाइन में खड़े-खड़े कइयों की मौत हो गई। उनकी मदद के लिए समाजवादियों की सरकार आगे आई और मृतकों के परिवार वालों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यह सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि देश को दिशा देने वाला चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed