फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi alleges PM Modi can not stand up to donald Trump due to Adani case investigation

Rahul Gandhi: 'पीएम मोदी, ट्रंप के सामने नहीं टिक सकते..', राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला

Wed, 06 Aug 2025 01:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 06 Aug 2025 01:06 PM IST
सार

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा पोस्ट में लिखा, 'भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूस द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं।'

विज्ञापन
rahul gandhi alleges PM Modi can not stand up to donald Trump due to Adani case investigation
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिका में चल रही जांच के कारण पीएम मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने टिक नहीं हो सकते। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस जांच से वित्तीय संबंधों का कथित खुलासा होने का खतरा है। एक्स पर साझा एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, 'भारत, कृपया समझें: राष्ट्रपति ट्रंप की बार-बार की धमकियों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी उनके सामने टिक नहीं पा रहे हैं, क्योंकि अदाणी मामले में अमेरिका की जांच चल रही है।'
विज्ञापन


राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि, 'एक खतरा मोदी, एए और रूसी तेल सौदों के बीच के वित्तीय संबंधों का खुलासा होने का भी है। मोदी के हाथ बंधे हुए हैं।' टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि बड़ी मात्रा में रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका भारत पर काफी बढ़ा हुआ टैरिफ लगाएगा। उन्होंने दावा किया कि रूस से खरीदे गए तेल का हिस्सा खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा पोस्ट में लिखा, 'भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूस द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इस वजह से, मैं भारत पर लगने वाले टैरिफ में भारी वृद्धि करूंगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!!!'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tariff: ब्राजीली राष्ट्रपति ने ठुकराई ट्रंप की पेशकश; लूला का करारा जवाब- मैं पीएम मोदी से बात करूंगा

भारत सरकार ने दिया करारा जवाब
वहीं भारत ने राष्ट्रीय हित के आधार पर ऊर्जा नीति बनाने के अपने संप्रभु अधिकार का बचाव किया। भारत सरकार ने साफ किया कि भारत की ऊर्जा खरीद बाजार की गतिशीलता और राष्ट्रीय हितों से तय होती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले हफ्ते ट्रंप द्वारा रूसी तेल खरीदने पर जुर्माने की घोषणा के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, 'आप हमारे दृष्टिकोण से अवगत हैं, हम बाजार में उपलब्ध संसाधनों और मौजूदा वैश्विक स्थिति पर गौर करते हैं। हमें किसी विशेष जानकारी के बारे में नहीं पता है।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed