फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Action should be taken against those earning undue profits on the Covid-19 test kit by Prime Minister

'कोरोना किट में मुनाफखोरी' कांग्रेस के आरोपों को आईसीएमआर ने नकारा

Mon, 27 Apr 2020 01:26 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 27 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Action should be taken against those earning undue profits on the Covid-19 test kit by Prime Minister
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सरकार से आग्रह किया कि कोरोना जांच के किट के आयात से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं ताकि देश को पता चल सके कि कौन लोग संकट के समय ऐसी गतिविधि में शामिल हैं।

विज्ञापन


उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा कि एक कंपनी को ठेका दिया गया कि वह चीन से पांच लाख जांच किट खरीदे। वह ठेका आईसीएमआर के कहने पर दिया गया। चीन से जो किट आयात की गई है उसकी कीमत 245 प्रति किट बनती है। पांच लाख किट की कुल कीमत 12 करोड़ 25 लाख रुपये बनती है। 
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि आयात करने वाली कंपनी ने ये किट दूसरी कंपनी को 21 करोड़ रुपये में बेची। फिर इस कंपनी ने आईसीएमआर को ये किट 30 करोड़ रुपये में दी। कुल मिलाकर दो कंपनियों ने मिलकर 18.75 करोड़ रुपये का मोटा मुनाफा कमाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुताबिक जिस कंपनी ने चीन से आयात किया वही कंपनी तमिलनाडु सरकार को 400 रुपये दे रही है। अदालत ने फटकार लगाई तो उस कंपनी ने कहा कि हम 400 रुपये में आईसीएमआर को आपूर्ति कर देंगे।

उन्होंने कहा कि इस समय कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को रोकने की जरूरत है। सरकार से मांग करना चाहते हैं इस मामले की तत्काल जांच होनी चाहिए और इस महामारी के समय इस मुनाफाखोरी पर रोक लगनी चाहिए। जितनी भी किट आयात हुई है उनसे जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि देश को पता लगना चाहिए कि कौन लोग ऐसा कर रहे हैं। 

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस का इस मामले पर अदालत जाने का विकल्प खुला हुआ है तो तिवारी ने कहा कि अगर सरकार अपने कदम पीछे खींचते है तो सारे विकल्प खुले हुए हैं।

आईसीएमआर ने आरोपों का खंडन किया
आईसीएमआर ने कहा कि उनके द्वारा अनुमोदित मूल्य सीमा आरटी-पीसीआर के लिए 740-1150 रुपये और रैपिड टेस्ट के लिए 528-795 रुपये है। 4500 रुपये में कोई परीक्षण नहीं किया गया है। कोई भी भारतीय कंपनी जो कम दरों पर आपूर्ति करना चाहती है, वह आईसीएमआर से संपर्क कर सकती है।

मुनाफाखोरी करने वालों को देश माफ नहीं करेगा, कार्रवाई करें पीएम: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कोरोना वायरस की जांच के लिए चीन से आयात की गई किट पर मुनाफाखोरी के दावे वाली खबरों को लेकर सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनुचित मुनाफा कमाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।


उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि जब समूचा देश कोविड-19 आपदा से लड़ रहा है, तब भी कुछ लोग अनुचित मुनाफा कमाने से नहीं चूकते। इस भ्रष्ट मानसिकता पर शर्म आती है, घिन आती है। गांधी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि इन मुनाफाखोरों पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाए। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed