{"_id":"5cbf6bb5bdec2214760a0737","slug":"rahul-gandhi-accused-amit-shah-of-murder-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में राहुल ने अमित शाह को बताया हत्या का आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश में राहुल ने अमित शाह को बताया हत्या का आरोपी
Wed, 24 Apr 2019 01:17 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला। मंच से संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हत्या के आरोपी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह। वाह क्या शान है। क्या आपने कभी जय शाह का नाम सुना है, वह जादूगर हैं। तीन महीने में 50 हजार रुपये को 80 करोड़ बना दिया। इस दौरान उन्होंने एक बार भी जनता से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाए।
विज्ञापन
‘चौकीदार चोर’ हमारा सियासी नारा, चलता रहेगा : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा है कि ‘चौकीदार चोर है’ पार्टी का राजनीतिक स्लोगन है और उसे आगे भी जारी रखेगी। पार्टी का कहना है कि राफेल विमान सौदे से जुड़े इस मामले की सत्ता में आने पर जांच कराएंगे। राहुल गांधी के जवाब से असंतुष्ट सुप्रीम कोर्ट में जवाब देने के बाद पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कोर्ट ने राफेल मामले में सफाई मांगी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल से कांग्रेस पार्टी और राहुल सियासी मुहिम चला रहे हैं। शपथपत्र में राहुल ने कहा है कि यह राजनीतिक अभियान उन्होंने शुरू किया था और आगे भी जारी रहेगा। प्रवक्ता ने कहा कि हमने कोर्ट से निवेदन किया कि भाजपा जानबूझ कर इसके राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है। इसलिए स्पष्टीकरण के बाद मामले को समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन