{"_id":"5c15868ebdec2253a87896b0","slug":"rahul-easwar-bail-plea-rejected-in-sabarimala-violence-case-and-re-arrest-for-defying-bail-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला हिंसा मामला: राहुल ईश्वर की जमानत याचिका रद्द, पुलिस समक्ष हाजिरी लगाने नहीं हुए उपस्थित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला हिंसा मामला: राहुल ईश्वर की जमानत याचिका रद्द, पुलिस समक्ष हाजिरी लगाने नहीं हुए उपस्थित
Sun, 16 Dec 2018 04:26 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 16 Dec 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
राहुल ईश्वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल की एक अदालत ने शर्तों का उल्लंघन करने पर अयप्पा धर्म सेना के नेता राहुल ईश्वर की जमानत शनिवार को रद्द कर दी। इसके साथ ही पुलिस को उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। सबरीमाला में हुई हिंसा के एक मामले में जमानत पर चल रहे राहुल को हर शनिवार को पुलिस के समक्ष पेश होना था ऐसा नहीं करने पर अदालत ने उसकी जमानत रद्द कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मासिक पूजा के लिए 17 अक्तूबर को भगवान अय्यपा के मंदिर खुलने के दौरान हुई हिंसा मामले में राहुल कुछ शर्तो के साथ जमानत पर था। शर्तों के अनुसार, राहुल को पथानामथिट्टा थाने में हर शनिवार को हाजिरी लगानी थी। पिछले सप्ताह आठ दिसंबर को वह पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसके कारण कोर्ट ने पुलिस को राहुल की गिरफ्तारी के आदेश देते हुए उसकी जमानत रद्द कर दी।
विज्ञापन