फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul attacks BJP over dynasty politics, dubs Union Cabinet 'parivar mandal'

Politics: राहुल ने वंशवाद की राजनीति को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, केंद्रीय मंत्रिमंडल को 'परिवार मंडल' बताया

Tue, 11 Jun 2024 05:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वंशवादी राजनीति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मंत्रिमंडल को 'परिवार मंडल' करार दिया।

विज्ञापन
Rahul attacks BJP over dynasty politics, dubs Union Cabinet 'parivar mandal'
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगवलार को वंशवादी राजनीति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मंत्रिमंडल को 'परिवार मंडल' करार दिया। उनका इशारा मोदी 3.0 सरकार में उन मंत्रियों की ओर था जो राजनीतिक परिवारों से आते हैं।   

विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'पीढ़ियों से संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने सरकारी परिवार को सत्ता की वसीयत बांट रहे। कथनी औऱ करनी के इसी फर्क को नरेंद्र मोदी कहते हैं।' इस पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरुणाचल प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रिनचिन खारू के पुत्र किरेन रिजिजू, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बहू रक्षा खडसे औऱ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौते जयंत चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान और पूर्व सांसद एवं मंध्य प्रदेश की मंत्री जयश्री बनर्जी के दामाद जेपी नड्डा का नाम लिया गया है। 
विज्ञापन


इनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री तेरेन नायडू के बेटे राम मोहन नायडू, पूर्व सांसद जितेंद्र प्रसाद के बेटे जितिन प्रसाद, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के बेटे राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री वेद प्रकाश गोयल के बेटे पीयूष गोयल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू, अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की बेटी अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महाराज आनंद सिंह के बेटे कीर्तिवर्धन सिंह के नाम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी का यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाया था। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed