{"_id":"5c1d4671bdec2256e27b7e1f","slug":"rahul-accused-of-sabarimala-controversy-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला विवाद के आरोपी राहुल को मिली जमानत, पाम्बा में प्रवेश करने पर लगी रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला विवाद के आरोपी राहुल को मिली जमानत, पाम्बा में प्रवेश करने पर लगी रोक
Sat, 22 Dec 2018 01:30 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला मंदिर में अक्तूबर में महिलाओं का प्रवेश रोकने वाले समूह अयप्पा धर्म सेना के नेता राहुल ईश्वर को शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोपी राहुल को बीते सोमवार को तब दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था, जब उन्हें जमानत की शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर एक स्थानीय अदालत ने उनकी जमानत खत्म कर दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को हाईकोर्ट के जस्टिस सुनील थॉमस ने राहुल को जमानत देते हुए उनके पाम्बा में प्रवेश करने पर रोक लगा दी। भगवान अयप्पा के सबरीमाला पहाड़ी पर बने मंदिर में जाने के लिए पाम्बा को अहम पड़ाव माना जाता है। जज ने राहुल को हर महीने एक बार पठानमथिट्टा पुलिस स्टेशन में जाकर हाजिरी लगाने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन