{"_id":"5f6587518ebc3e4b3a45beab","slug":"ragpicker-spends-rs-10-lakh-to-erect-his-own-statue-in-salem-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा बीनने वाले ने 10 लाख रुपये में खरीदा प्लॉट, फिर वहीं लगवा दी अपनी मूर्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कचरा बीनने वाले ने 10 लाख रुपये में खरीदा प्लॉट, फिर वहीं लगवा दी अपनी मूर्ति
Sat, 19 Sep 2020 09:56 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
कचरा बीनने वाला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपने कभी सुना है कि एक शख्स अपनी पूरी जिंदगी कचरा बीनकर 10 लाख रुपये जमा करे। फिर जमा हुई इस राशि को जमीन खरीदने में खर्च कर दे। इसके बाद उसी जमीन पर खुद की एक मूर्ति लगवा दे। आप सोच रहे होंगे यह शायद कोरी कल्पना है। परंतु आपको बता दें कि यह सच्ची घटना है।
विज्ञापन
दरअसल, तमिलनाडु के सलेम जिले के अथानुरपट्टी गांव के नल्लथम्बी ने कचरा बीनने वाले के रूप में अपना सारा जीवन गुजार दिया। वह आज भी सड़कों पर फेंकी गई बोतलों को उठाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। नल्लथम्बी ने पूरी जिंदगी कचरा बीनकर जमा किए गए 10 लाख रुपये जमा किए और इन्हें जमीन खरीदने में खर्च कर दिया।
विज्ञापन
इसके पीछे की वजह यह थी कि नल्लथम्बी अपनी मूर्ति बनवाना चाहते थे और इस जमीन पर उसे स्थापित करना चाहते थे। नल्लथम्बी को आखिरकार इसमें कामयाबी हासिल हुई, उन्होंने अपनी पांच फुट ऊंची मूर्ति को स्थापित कराया है।
विज्ञापन
नल्लथम्बी ने कहा, जब मैं छोटा था, तो मैं अपने लिए एक नाम बनाना चाहता था। मुझे अपनी खुद की एक प्रतिमा चाहिए थी। मैंने अपना सपना अब पूरा कर लिया है। उन्होंने 20 साल पहले अपने परिवार को छोड़ दिया था।
नल्लथम्बी शुरुआत में एक राजमिस्त्री के रूप में काम करते थे, लेकिन परिवार के साथ विवाद के बाद उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। इसके बाद वह सलेम जिले के अथानुरपट्टी गांव में आ गए। नल्लथम्बी की बीवी और बच्चे अभी भी उनके पैतृक गांव में रहते हैं।
उन्होंने राजमिस्त्री के रूप में काम करते हुए जमा किए गए अपने पैसों और कचरा बीनकर इकट्ठा की गई अपनी जमा पूंजी से वझापाड़ी-बेलूर गांव रोड पर दो प्लॉट खरीदे। वह कचरा बीनकर हर रोज 250 से 300 रुपये कमाते हैं।
नल्लथम्बी ने बताया कि उन्होंने जमीन खरीदने के बाद एक मूर्तिकार को एक लाख रुपये दिए और कहा कि वह उनकी मूर्ति बनाए। इसके बाद मूर्तिकार ने उनकी मूर्ति तैयार की और नल्लथम्बी ने उसे खरीदी गई जमीन पर स्थापित किया।