{"_id":"59b3b7d04f1c1bfa7f8b55a7","slug":"raghuram-rajan-says-rbi-governor-term-and-turf-protected-as-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुराम राजन ने कहा- RBI गवर्नर के अधिकारों की जज की तरह होनी चाहिए रक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रघुराम राजन ने कहा- RBI गवर्नर के अधिकारों की जज की तरह होनी चाहिए रक्षा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 09 Sep 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि आरबीआई गवर्नर के आधिकार और कार्यक्षेत्र की रक्षा के लिए न्यायाधिश के समान ही अधिकार मिलने चाहिए। सरकार और आरबीआई के बीच तनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार तनाव बेवजह की बातों पर होता है, जिसे खत्म होने में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं ये कहना चाहता हूं कि हम सभी को पता है रिजर्व बैंक के अधिकार क्या हैं और हमें उन्हें नीचे नहीं गिरने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकाल सुरक्षित हो तब भी केंद्रीय बैंकरों को अन्य मुद्दों पर घेरा जाएगा, जब तक की उनका अधिकार क्षेत्र सुरक्षित नहीं कर दिया जाए।
विज्ञापन
पढ़ें: पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने नोटबंदी पर उठाए सवाल, कहा- मौका मिला तो करूंगा वापसी
विज्ञापन
बता दें कि ये रघुराम राजन अपनी किताब "I do what I do" के विमोचन के मौके पर मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। बता दें कि रघुराम राजन का तीन साल का कार्यकाल 2016 में खत्म हो चुका है। यह एक तरह से कार्यकाल बीच में छोड़ने जैसा था, क्योंकि इससे पहले अन्य गवर्नर के कार्यकाल को बढ़ाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले जितने भी ब्यूरोक्रेट्स ने गवर्नर की कुर्सी संभाली वे केंद्रीय बैंकों के पक्ष में खड़े हुए। राजन ने कहा कि अगर आप किसी के अधीन कार कर रहे हैं, तो आप स्टाफ से इज्जत नहीं पा सकतें।