{"_id":"61e36546478c241096277686","slug":"ragging-in-medical-college-in-mumbai-and-case-registered-on-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई में मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 17 पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई में मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 17 पर केस दर्ज
Sun, 16 Jan 2022 05:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 16 Jan 2022 05:52 AM IST
सार
पिछले माह पीड़ित और अन्य कार्यकर्ताओं ने डीन के कार्यालय में मामले की शिकायत की थी। उसके बाद हॉस्टल में रैगिंग विरोधी कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन
mumbai police headquarters
- फोटो : Mumbai police
विस्तार
मुंबई पुलिस ने एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र पर जातिगत टिप्पणी करने और उसका रैगिंग करने के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक अधिकारी के मुताबिक जीएस मेडिकल कॉलेज और केईएम हॉस्पिटल के एक 24 साल के छात्र ने शुक्रवार को रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। छात्र के अनुसार उसके कमरे में रहने वाले छात्र और अन्य विद्यार्थी उसे गाली देते हैं और उस पर जातिगत टिप्पणी करते हुए धमकियां देते हैं।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र का दावा है कि पिछले तीन सालों में कई मौकों पर उसे परेशान किया गया। कुछ मामले तो हॉस्टल वार्डन के सामने हुए मगर उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। पिछले माह पीड़ित और अन्य कार्यकर्ताओं ने डीन के कार्यालय में मामले की शिकायत की थी। उसके बाद हॉस्टल में रैगिंग विरोधी कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन
उसके बाद ही पीड़ित ने भोईवाडा थाने में वार्डन समेत आरोपी छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति कानून और एंटी रैगिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन