फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale will be better than France plane which went to India

फ्रांस के राफेल से बेहतर होंगे भारत को मिलने वाले विमान

Sat, 24 Sep 2016 04:19 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
Rafale will be better than France plane which went to India
- फोटो : Reuters

भारत को मिलने वाले राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे राफेल विमानों से भी बेहतर होंगे। इसकी वजह यह है कि इसे बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने इस विमान में भारत की जरूरतों के हिसाब से कई बदलाव किए हैं। राफेल को हरियाणा के सरसावा और पश्चिम बंगाल के हाशिमआरा एयरबेसों पर तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


विमान में भारत की जरूरत के हिसाब से इस्राइल निर्मित हेलमेट पर लगे डिस्प्ले, राडार वार्निंग रिसीवर, लो बैंड जैमर, 10 घंटे की फ्लाइट डाटा रिकॉर्डिंग, इंफ्रा रेड सर्च एंड ट्रैकिंग जैसे उपकरण लगाए जाएंगे। साथ ही लेह जैसी बर्फीली जगहों पर भी स्टार्ट करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन


इस विमान में लगी मेटियोर मिसाइल से भारत की बियांड विजुअल रेंज (बीवीआर) मारक क्षमता 150 किमी से ज्यादा हो जाएगी। कारगिल युद्ध के समय भारत ने 50 किमी रेंज की बीवीआर का इस्तेमाल किया था। जबकि तब पाकिस्तान के पास ऐसा कुछ नहीं था। बाद में पाकिस्तान ने 80 किमी रेंज की बीवीआर क्षमता हासिल कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखोई से भी बेहतर है राफेल

Rafale will be better than France plane which went to India

वायुसेना के पास अभी सिर्फ 34 स्क्वाड्रन
भारतीय वायुसेना में 44 स्क्वाड्रन की जरूरत है। जबकि इस समय उसके पास सिर्फ 34 स्क्वाड्रन ही हैं। भारत को मिग 21 को बदलने के लिए 2020 तक सौ नए फाइटर जेट चाहिए। मालूम हो कि शुरू में 126 लड़ाकू विमान खरीदने की बात चल रही थी, लेकिन अंत में 36 विमान खरीदने पर सहमति बनी। 

सुखोई से भी बेहतर है राफेल
राफेल की सर्च रेंज 780 किमी से 1055 किमी तक होगी। यानी यह ज्यादा दूर तक नजर रख सकता है। अब तक भारत के पास मौजूद सबसे ताकतवर विमान सुखोई 30 एमकेआई की सर्च रेंज 400-450 किमी है। सूत्रों ने कहा कि राफेल रोजाना पांच मिशन कर सकता है, जबकि अन्य विमान तीन मिशन ही कर सकते हैं। जैसे सुखोई 30 का इंजन बदलने में आठ घंटे लगते हैं, जबकि राफेल में यह काम सिर्फ 30 मिनट में हो सकता है।

भारत ने बचाए 328 मिलियन यूरो

Rafale will be better than France plane which went to India

भारत ने बचाए 328 मिलियन यूरो
भारत ने इस विमान सौदे में फ्रांस से कड़ा मोल भाव कर लगभग 328 मिलियन यूरो की बचत की है। फ्रांस ने शुरू में 8.6 अरब यूरो में सौदे की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने अब 7.87 अरब यूरो में डील तय करा ली। यूपीए सरकार के समय में हुए सौदे को खारिज कर मोदी सरकार ने नए सिरे से यह सौदा किया। इसके अलावा इसमें 50 फीसदी का ऑफसेट क्लॉज भी रखा गया है, जिसके तहत भारतीय उद्योगों को करीब तीन अरब यूरो का कारोबार मिलेगा। 

मेक इन इंडिया का हिस्सा बनने को तैयार : दसॉल्ट सीईओ
फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक टैपियर ने कहा है कि वह मेक इन इंडिया का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत बड़ा ऑर्डर देता है तो वह भारत में विमान बनाने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed