{"_id":"600711ae0eb2346f0f34ea32","slug":"rafale-sukhoi-and-mirage-2000-will-join-india-in-the-exercise-with-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले पांच दिन जोधपुर में दिखेगा भारत और फ्रांस के राफेल विमानों का जलवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले पांच दिन जोधपुर में दिखेगा भारत और फ्रांस के राफेल विमानों का जलवा
Wed, 20 Jan 2021 02:01 AM IST
संजीव कुमार झा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Jan 2021 02:01 AM IST
सार
- दोनों देशों की वायुसेनाओं का संयुक्त अभ्यास होगा शुरू, सुखोई और मिराज 2000 विमान भी करेंगे शिरकत
विज्ञापन
राफेल जेट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर के करीब बुधवार से अगले पांच दिन तक भारत और फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमानों का जलवा देखने को मिलेगा। दोनों देशों की वायुसेनाएं यहां पांच दिवसीय ‘एक्स-डेजर्ट नाइट 21’ नाम से होने जा रहे विशाल हवाई युद्धाभ्यास में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के मुताबिक, इस संयुक्त अभ्यास में वह पिछले साल अगस्त में शामिल किए गए राफेल विमानों के अलावा एसयू-30 एमकेआई (सुखोई) और मिराज-2000 लड़ाकू विमानों को भी उतारेगी। इसके अलावा इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना की तरफ से हवा में ही दूसरे विमान में ईंधन भरने वाला रिफ्यूलिंग विमान आईएल-78 और हवाई हमला चेतावनी व नियंत्रण सिस्टम (अवाक्स) भी शामिल किए जाएंगे। फ्रांसीसी वायुसेना की तरफ से राफेल विमान, एयरबस ए-330 मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट, ए-400एम टेक्टिकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 175 सैनिक अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना ने कहा, यह अभ्यास बेहद अनूठा है, क्योंकि इसमें दोनों पक्षों की तरफ से राफेल विमान शामिल हो रहे हैं और यह दो बेहतरीन वायुसेनाओं के बीच बढ़ते मेलजोल का भी संकेत है। वायुसेना ने कहा, दोनों पक्ष 20 जनवरी से हवाई अभ्यास शुरू होने के साथ ही दोनों पक्ष विभिन्न संचालन अनुभवों का अभ्यास करेंगे और आपसी पारस्परिकता बढ़ाने के लिए विचारों व श्रेष्ठ परंपराओं को साझा करेंगे।
भारत और फ्रांस की वायुसेनाएं आपसी परिचालन सहयोग बढ़ाने के लिए छह ‘गरुड़’ अभ्यास आयोजित कर चुकी हैं। आखिरी बार यह अभ्यास फ्रांस के मोंट-डि-मरासम में 2019 में आयोजितत किया गया था। इस बार ‘एक्स-डेजर्ट नाइट 21’ अभ्यास ऐसे समय आयोजित हो रहा है, जब पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद के कारण भारतीय वायुसेना पूरे देश में अपने सभी अग्रिम बेस पर तत्काल हमला करने को लेकर पूरी तैयारी के साथ हर समय हाई अलर्ट की स्थिति में है।