फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Radisson Blu Hotel Guwahati extends the ban on booking of rooms till 5th July

Radisson Blu Hotel: गुवाहाटी होटल ने कमरों की बुकिंग पर रोक पांच जुलाई तक बढ़ाई

Tue, 28 Jun 2022 02:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Jun 2022 02:40 AM IST
सार

होटल के एक अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधायक शायद अपनी बुकिंग आगे बढ़ाएंगे, लेकिन हमारे पास अब तक कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Radisson Blu Hotel Guwahati extends the ban on booking of rooms till 5th July
होटल में बैठक के दौरान बागी विधायक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवसेना के बागी विधायकों की शरणस्थली बने पांच सितारा रेडिसन ब्लू होटल ने आम लोगों के लिए कमरों की बुकिंग पर लगी रोक पांच जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले होटल ने 30 जून तक होटल में आम लोगों के लिए कमरे न होने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


होटल में पांच जुलाई तक कमरे की ऑनलाइन बुकिंग का प्रयास करने पर अब यह संदेश आ रहा है कि संबंधित तिथियों में होटल में कमरा उपलब्ध नहीं है। इस संदेश के अनुसार छह जुलाई से बुकिंग उपलब्ध है। होटल के एक अधिकारी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधायक शायद अपनी बुकिंग आगे बढ़ाएंगे, लेकिन हमारे पास अब तक कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


रैडिसन ब्लू होटल की वेबसाइट के अनुसार होटल सोमवार दोपहर तक, 30 जून तक के लिए कोई बुकिंग नहीं ले रहा था। बाद में शाम को, पांच जुलाई तक किसी दिन की बुकिंग का प्रयास किये जाने पर वेबसाइट की ओर से संदेश उभरा, ‘‘आपके द्वारा चयनित तिथि के लिए कोई उपलब्धता नहीं है। हम तिथि बदलने की सलाह देते हैं...।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत
उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष द्वारा जारी अयोग्यता नोटिस के खिलाफ शिवसेना के बागी विधायकों को राहत प्रदान करते हुए सोमवार को कहा कि संबंधित विधायकों की अयोग्यता पर 11 जुलाई तक फैसला नहीं लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही अदालत ने अयोग्यता नोटिस की वैधानिकता को चुनौती देने वाले बागी विधायकों की याचिकाओं पर जवाब मांगा।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार की उस याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया, जिसमें विधानसभा में बहुमत परीक्षण नहीं कराए जाने का अनुरोध किया गया था। अदालत ने कहा कि वे किसी भी अवैध कदम के खिलाफ उसका रुख कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिराने के लिए, शिवसेना के असंतुष्ट विधायक कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ 22 जून से लगभग 2,700 किलोमीटर दूर गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। विधायकों और उनके साथियों के लिए होटल की अलग-अलग मंजिलों पर कुल 70 कमरे बुक किए गए हैं। होटल ने अन्य मेहमानों के लिए रेस्तरां, बैंक्वेट और अन्य सुविधाएं बंद कर दी हैं। गुवाहाटी पुलिस के एक अधिकारी ने पहले कहा, ‘‘केवल एयरलाइन कर्मचारियों को ठहरने की अनुमति है क्योंकि उनका होटल के साथ समझौता है।’’



गुवाहाटी हवाईअड्डे से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित होटल पर स्थानीय पुलिस, अर्धसैनिक बलों और रिजर्व बटालियन और असम पुलिस की कमांडो इकाइयों के दर्जनों जवान कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। जलुकबाड़ी के पास गोटानगर इलाके में स्थित होटल में पत्रकारों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। परिसर के बाहर देश भर के पत्रकार मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed