फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   radhe maa latest interview on lifestyle angry on bhakts

फूटा राधे मां का गुस्सा, बोलीं- ऐसे भक्तों को दफा हो जाना चाहिए

Mon, 23 Oct 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 23 Oct 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
radhe maa latest interview on lifestyle angry on bhakts
राधे मां - फोटो : amar ujala
अक्सर विवादों में रहने वाली राधे मां ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन से लेकर मौजूदा स्थिति तक पर बातें की हैं। इसमें राधे मां अपने उन भक्तों पर गुस्सा भी हो गईं जिन्होंने उनका वह डांस वायरल कर दिया था जिसको अश्लील माना गया। राधे मां उस घटना को याद कर भावुक हो गईं थीं और बोलीं ऐसे भक्तों को दफा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


शुरुआती दिनों को याद करते हुए राधे मां ने बताया कि 17 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई थी और 20 साल की उम्र में वह दो बच्चों की मां बन गई थीं जिसके बाद उनका पति उन्हें छोड़कर मना करने के बावजूद विदेश चला गया था फिर उन्होंने टेलर का काम करके अपना गुजर-बसर किया।
विज्ञापन


राधे मां ने खोला थाने में SHO की कुर्सी पर बैठने का राज, बताया क्यों पहुंची थी वहां
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी स्टाइलिश लाइफस्टाइल का जिक्र करते हुए राधे मां ने कहा कि उनके दोनों बेटे रईस हैं और अच्छा काम करके उनके लिए मंहगे कपड़े लाते हैं इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। राधे मां ने यह भी माना कि उन्हें नकली जूलरी और सस्ते कपड़े पहनने से कोई परहेज नहीं है।

'मां दुर्गा का अवतार नहीं, स्पेशल हूं'

radhe maa latest interview on lifestyle angry on bhakts
राधे मां - फोटो : amar ujala
राधे मां ने कहा कि वह मां दुर्गा का अवतार नहीं हैं बस स्पेशल हैं क्योंकि वह अपने पिता और सास की लाडली थीं। राधे मां पर निक्की गुप्ता नाम की एक महिला ने आरोप लगाया था कि उनके प्रभाव में आकर उसके ससुरालवालों ने उसपर काफी अत्याचार किया था और दहेज भी मांगा था।

जब इससे जुड़ा सवाल राधे मां से पूछा गया तो वह बोलीं कि उसमें उनका कोई रोल नहीं था। भक्तों से पैसे मांगने के आरोपों पर राधे मां ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से पैसे नहीं लिए और वह तो अपने से अमीर किसी को नहीं मानती क्योंकि वह किसी को लूटने और उनका पैसा हड़पने का काम नहीं करतीं।

अखाड़ा परिषद द्वारा राधे मां को फर्जी धर्मगुरु घोषित किया जा चुका है उसपर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे लोग जरूर सजा भुगतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed