फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Radha Mohan Singh said government is working towards making income of farmer double

तय समय में किसानों की आय होगी दोगुनी, केंद्र सरकार बना रही रणनीति

Thu, 26 Apr 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Radha Mohan Singh said government is working towards making income of farmer double
राधा मोहन सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि किसानों की आय निश्चित समय पर दोगुनी करने में सरकार सफल होगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य बेहतर कृषि नीति और कार्यक्रमों के जरिये उत्पादन नहीं, बल्कि किसानों की आय को बढ़ाने पर केंद्रित है। राष्ट्रीय खरीद सम्मेलन 2018 को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि सरकार 7 बिंदुओं पर आधारित रणनीति पर आगे बढ़ रही है। इसमें सिंचाई के संसाधनों, बीज की गुणवत्ता, भंडारण की क्षमता, खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय कृषि बाजार और प्लेटफॉर्म के 585 केंद्र स्थापित करना और सस्ती दर पर कृषि बीमा मुहैया कराना शामिल है। साथ ही कृषि से जुड़े दुग्ध उत्पादन, पॉल्ट्री फॉर्म, मधुमक्खी पालन और मछली पालन समेत अन्य को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों तक लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को लागू करने में तेजी दिखाएं। राज्य के अधिकारियों से मंत्री ने किसानों से जुड़ी योजनाओं को समुचित तरीके से लागू कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने देश के किसानों को मौजूदा समय चल रहे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान में बड़े पैमाने पर हिस्सा लेने और ब्लॉक स्तर पर 2 मई को आयोजित होने वाले किसान कल्याण कार्यशाला में भी शामिल होने को कहा है। उन्होंने कहा कि कृषि अधिकारी और वैज्ञानिकों से मिली सलाह किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जिससे उत्पादन और आय दोनों बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


डेढ़ गुना एमएसपी पर सचिवों से चर्चा

किसानों को खरीफ फसलों का डेढ़ गुना एमएसपी देने पर सहमति बनाने के लिए कृषि मंत्रालय ने राज्यों के सचिवों के साथ बैठक की। इसमें नीति आयोग के सुझाए 3 फॉर्मूलों पर चर्चा हुई। आयोग का पहला फार्मूला प्राइस सपोर्ट स्कीम है।  दूसरा फार्मूला भावंतर है, जिसमें सरकार भाव का अंतर किसानों को सीधे बैंक खातों में भेजती है। तीसरी स्कीम मार्केट समर्थित योजना है। इन फार्मूलों पर राज्यों के साथ चर्चा करके सहमति बनाने की कोशिश मंत्रालय कर रहा है। सरकार अगले माह तक किसानों को डेढ़ गुना एमएसपी देने के लिए कैबिनेट में फैसला ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed