फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Qurban Hussain name in replace of revolutionary Sukhdev in 8th Marathi book

8वीं की मराठी पुस्तक में क्रांतिकारी सुखदेव की जगह कुर्बान हुसैन का नाम 

Sat, 18 Jul 2020 03:07 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
Qurban Hussain name in replace of revolutionary Sukhdev in 8th Marathi book
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र में 8वीं कक्षा की मराठी बाल भारती पुस्तक में बड़ी चूक सामने आई है। शहीद सुखदेव की जगह पुस्तक में कुर्बान हुसैन का नाम छापा गया है। हैरानी इस बात पर है कि बाल भारती ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया जिससे नया विवाद पैदा हो गया।
विज्ञापन


बाल भारती के निदेशक विवेक गोसावी ने कहा, प्रसिद्ध लेखक यदुनाथ थत्ते ने अपनी प्रतिज्ञा पुस्तक में ‘मेरे देश पर मेरा प्रेम है’ पाठ्यक्रम में सुखदेव का जिक्र नहीं किया है। बाल भारती की ओर से सुखदेव का नाम नहीं हटाया गया। इसलिए हमारी गलती नहीं है। गोसावी ने कहा, भाषा विषय में किसी लेखक का लेख जस का जस छापा जाता है उसमें बदलाव नहीं किया जाता। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कुर्बान हुसैन भी क्रांतिकारी थे। स्वतंत्रता के इतिहास में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का नाम एक साथ लिया जाता है लेकिन थत्ते के लेख में सुखदेव का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed