फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Qumer-Uz-Zaman joined terrorist group hizbul, mother said, government is free to take any action him

हिजबुल में शामिल हुआ बेटा, मां ने कहा- सरकार उसके खिलाफ जो चाहे वो करे

Tue, 10 Apr 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम Updated Tue, 10 Apr 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
Qumer-Uz-Zaman joined terrorist group hizbul, mother said, government is free to take any action him
हिजबुल मुजाहिद्दीन - फोटो : SELF
उत्तर पूर्व राज्य असम के गायब हुए युवा कमर उज जमां के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल होने की खबर के बाद उसके परिवार वालों ने भी उससे नाता तोड़ लिया है। यहां तक की उसकी मां ने कहा है कि अगर वह सचमुच आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो चुका है तो सरकार जो भी चाहे उसके साथ सुलूक कर सकती है।
विज्ञापन


मां ने यह भी कहा है कि वह अपने बेटे के मृत शरीर को भी नहीं अपनाएगी। उसने कहा कि वह राष्ट्र के साथ है। उज जमां की मां ने शाहिरा खातून ने कहा कि जुलाई 2017 के बाद से ही उसके बारे में कोई सूचना नहीं है। हमारा उससे कोई संपर्क नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अगर मेरा बेटा  ऐसी किसी भी संस्था से जुड़ा है तो सरकार उसे गोली मार सकती है। मुझे ऐसे बेटे की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


असम पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है कि पूर्वोत्तर राज्य का वह युवा जिसने घाटी के आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। पिछले दिनों उज जमा कि पिछले दिनों राइफल हाथ में लिए एक फोटो वायरल हुई थी। उज जमा के परिवार वालों ने उसे पहचान लिया है। परिवार वालों ने एफआईआर भी दर्ज की है। उज्मा असम के होजाई जिले का रहने वाला है और उसका किश्तवार में व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुकेश ने बताया कि असम पुलिस जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि वह काम पर गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा था। हम उसकी जांच कर रहे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed