फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Questions raised on ban on guardian ministers' appointment, Sanjay Raut said - its sign of discord in mahayuti

Maharashtra: प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति पर रोक से उठे सवाल, संजय राउत बोले- यह महायुति में कलह का संकेत

Mon, 20 Jan 2025 02:47 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 20 Jan 2025 02:47 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को 36 जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त किए थे। इसके अगले ही दिन रायगढ़ और नासिक में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति रोकने का आदेश जारी किया गया। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महायुति सरकार का प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति में अचानक बदलाव करना गठबंधन में कलह का संकेत है।  
 

विज्ञापन
Questions raised on ban on guardian ministers' appointment, Sanjay Raut said - its sign of discord in mahayuti
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में नासिक और रायगढ़ में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति अचानक रोके जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महायुति सरकार का प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति में अचानक बदलाव करना गठबंधन में कलह का संकेत है।  

विज्ञापन


राउत ने कहा कि सरकार आंतरिक गतिरोध को संभालने में विफल रही है। प्रभारी मंत्रियों को जिलों के आवंटन पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुस्सा स्पष्ट है। अब उनके अधिकार पर सवाल उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में बढ़ती कलह से सत्ता की गतिशीलता में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने एकनाथ शिंदे की जगह  औद्योगिक मंत्री और शिवसेना नेता उदय सामंत को तैयार किए जाने की संभावना जताई। संजय राउत ने कहा कि ऐसा लगता है कि उदय सामंत को शिंदे की जगह तैयार किया जा रहा है। अगर शिंदे अपने मंत्रियों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं तो वह कैसे नेतृत्व कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन बाद ही रोकी नियुक्ति
महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को 36 जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्ति किए थे। इनमें एनसीपी की अदिति तटकरे को रायगढ़ और भाजपा नेता गिरीश महाजन को नासिक का प्रभारी मंत्री बनाया गया था। इसके अगले ही दिन रायगढ़ और नासिक में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति रोकने का आदेश जारी किया गया। इसे लेकर ऐसा लगा कि महायुति गठबंधन में एकमत नहीं है। इस मामले में संजय राउत ने महायुति सरकार को घेरा। 


शिंदे दारेगांव रवाना
सूत्र बताते हैं कि प्रभारी मंत्रियों की तैनाती को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच एकनाथ शिंदे अपने चार दिवसीय दौरे के लिए अचानक दारेगांव रवाना हो गए। शिंदे ने निजी कारणों का हवाला दिया है। जबकि राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि शिंदे का जाना विभागों को लेकर उनके असंतोष से जुड़ा था। वहीं मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और गिरीश महाजन शिंदे से मिलने और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए दारेगांव के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस इस समय वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए दावोस में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed