फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Question raises over who is legal heir of jaylalithaa

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थींं जयललिता, वारिस पर बना सस्पेंस

Wed, 07 Dec 2016 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
 Question raises over who is legal heir of jaylalithaa
जयललिता
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता का सोमवार की शाम को निधन हो गया। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि इनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा। बताते चलें कि अप्रैल 2015 में जयललिता ने खुद अपनी प्रॉपर्टी का ऐलान किया था। उस दौरान उसकी कीमत 114 करोड़ रुपए बताई गई थी।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीते 25 साल से नंबर 81, वेदा नीलयम, पोज गार्डन ही जयललिता का स्थायी पता था। 24 हजार स्क्वायर फीट में फैले इस बंगले की कीमत  90 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। 
विज्ञापन


एक बड़ा सवाल ये है कि वेद निलयम में जयललिता की उत्तराधिकारी शशिकला नटराजन रहेंगी या उनकी भांजी जीपा जया कुमार या फिर उनके भाई दीपक। इसमें सुधाकरण का नाम भी सामने आ रहा है। इसकी भी आशंका जताई जा रही है कि एमजी रामचंद्रन की ही तरह उनकी भी संपत्ति पर कानूनी लड़ाई न शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताते चलें कि पोज गार्डेन की प्रॉपर्टी जयललिता और उनकी मां संध्या ने साल 1967 में खरीदी थी। उस समय इसकी कीमत 1.32 लाख रुपए बताई गई। 

चुनाव आयोग को दी थी संपत्ति की जानकारी

 Question raises over who is legal heir of jaylalithaa
जयललिता
चुनाव आयोग के हलफनामे के मुताबिक, जयललिता के पास कुल 41.63 करोड़ की चल और 72 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उन्होंने 41 रुपए कैश और 2.04 करोड़ रुपए लायबिलिटी बताया था। उनके पास 3.12 करोड़ रुपए की 1250 किग्रा चांदी का सामान है। वहीं, पांच कंपनियों में पार्टनरशीप की कीमत 27.44 करोड़ रुपए बताई गई। 

पोज गार्डेन के अलावा जयललिता तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में जयललिता के पास 14.50 एकड़ पुश्तैनी खेती की जमीन और तमिलनाडु के कांचीपुरम में 3.43 एकड़ पुश्तैनी जमीन थी। चेन्नई और हैदराबाद ममें एक-एक इमारत सहित उनके पास 4 भवन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed