फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Queenstown Airport reopened after bomb note scare

बम की खबर निकली अफवाह, न्यूजीलैंड का क्वींसटाउन एयरपोर्ट फिर खोला गया

Sun, 24 Jul 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
Queenstown Airport reopened after bomb note scare
एयरपोर्ट पर सफाई कर्मचारी को नोट मिला। - फोटो : WikiPedia
न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन एयरपोर्ट पर प्लेन में बम रखे होने की खबर फर्जी निकली। अफवाह के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा जांच में पुलिस को कोई विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस ने लोगों से धैर्य रखने को कहा है क्योंकि सर्च ऑपरेशन के चलते उड़ानों में देरी हुई है। 
विज्ञापन



गौरतलब है कि एयर न्यूजीलैंड को एक विमान में बम नोट मिला, जिसके बाद क्वींसटाउन एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया। क्वींसटाउन एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर उड़ानों को रद्द करने की खबर की पुष्टि की है। इनमें से एक फ्लाइट वेलिंगटन से और दूसरी ऑकलैंड से आने वाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। 

Queenstown Airport reopened after bomb note scare
एयरपोर्ट पर दोबारा खोला गया है। - फोटो : Twitter
इसके साथ क्वींसटाउन से ऑकलैंड और वेलिंगटन जाने वाली फ्लाइट्स को भी रद्द किया गया। क्वींसलैंड एयरपोर्ट पर एक सफाईकर्मी को प्लेन में बम रखे होने का नोट मिला, जिस प्लेन में बम होने का नोट मिला था, उसे एयरपोर्ट पर खड़ा किया गया है। 

खोजबीन के लिए टर्मिनल को खाली करा लिया गया। एविएशन सिक्योरिटी और पुलिस ने प्लेन की जांच की और उसे किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला। सुरक्षा एजेंसियां टर्मिनल बिल्डिंग और सामानों की जांच कर रही है। साथ ही यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed