{"_id":"59ef75b94f1c1b98678b73ac","slug":"queen-of-thumri-girija-devi-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहीं ठुमरी की शान गिरिजा देवी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नहीं रहीं ठुमरी की शान गिरिजा देवी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
गिरिजा देवी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी का मंगलवार रात करीब 9 बजे कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से 88 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका इलाज बीएम बिड़ला नर्सिंग होम में चल रहा था।
गिरिजा देवी का जन्म 8 मई, 1929 को वाराणसी में हुआ था। गायकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1972 में पद्मश्री, वर्ष 1989 में पद्मभूषण और वर्ष 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
बनारस घराने की शान और प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी को लोग प्यार से अप्पा कहकर बुलाया करते थे। शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय और ठुमरी गायन को परिष्कृत करने और इसे लोकप्रिय बनाने में अप्पा का बहुत बड़ा योगदान था।
गिरिजा देवी को संगीत नाटक अकादमी द्वारा भी सम्मानित किया गया था। गिरिजा देवी के निधन पर सोशल मीडिया में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। गीत से संगीत से जुड़े और इससे इतर लोगों ने भी टि्वटर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्लासिकल सिंगर का ऐसे जाना भारतीय संगीत के लिए क्षति है. क्लासिकल संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Veteran classical singer Girija Devi passes away in Kolkata due to cardiac arrest. pic.twitter.com/odLb0WAuzt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 24, 2017
बनारस घराने की शान और प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी को लोग प्यार से अप्पा कहकर बुलाया करते थे। शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय और ठुमरी गायन को परिष्कृत करने और इसे लोकप्रिय बनाने में अप्पा का बहुत बड़ा योगदान था।
गिरिजा देवी को संगीत नाटक अकादमी द्वारा भी सम्मानित किया गया था। गिरिजा देवी के निधन पर सोशल मीडिया में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। गीत से संगीत से जुड़े और इससे इतर लोगों ने भी टि्वटर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्लासिकल सिंगर का ऐसे जाना भारतीय संगीत के लिए क्षति है. क्लासिकल संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
Saddened by demise of Girija Devi ji. Indian classical music has lost one of its most melodious voices. My thoughts are with her admirers.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2017
Girija Devi ji's music appealed across generations. Her pioneering efforts to popularise Indian classical music will always be remembered.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2017