फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   queen elizabeth plant tree lost

एम्स में महारानी एलिजाबेथ के लगाए पेड़ को खा गई दीमक

Mon, 03 Oct 2016 04:33 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
queen elizabeth plant tree lost

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) 60 साल का हो गया है और इन दिनों वह अपनी हीरक जयंती मना रहा है, लेकिन इसके भव्य उद्घाटन के समय परिसर में महारानी एलिजाबेथ द्वारा लगाए गए पेड़ को दीमकों ने खा लिया है। 

विज्ञापन


एम्स की स्थापना वर्ष 1956 में हई थी और एम्स की इमारत की औपचारिक शुरुआत 27 जनवरी 1961 को महारानी ने किया था। कार्यक्रम में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे थे। एम्स के निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा ने बताया कि परिसर के दौरे के समय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ प्रिंस फिलिप और राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


परिसर के शुभारंभ का समारोह काफी भव्य था और उस दिन महारानी ने एम्स परिसर में एक पेड़ लगाया था। दुर्भाग्य से वह पेड़ दीमकों के कारण नष्ट हो चुका है, लेकिन वहां अब नया पेड़ लगा दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही दंपति के दौरे के दुर्लभ चित्र मौजूद हैं

queen elizabeth plant tree lost

एम्स के अभिलेखागार में शाही दंपति के दौरे के दुर्लभ चित्र मौजूद हैं। इनमें से कुछ चित्रों को हीरक जयंती प्रदर्शनी में रखा गया। प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हो गया। महारानी एलिजाबेथ इस समय 90 साल की हैं। 

1961 में वह गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने भारत आई थीं। एम्स समारोह की वह स्मारक पट्टिका आज भी जवाहर लाल नेहरू प्रेक्षागृह में मौजूद है। महारानी ने इसके पास ही पेड़ लगाया था।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि महारानी के हाथों लगाया गया पेड़ गुलमोहर का था। दीमकों के कारण इसके नष्ट होने के बाद यहां बॉटल ब्रुश के चार पेड़ लगाए गए हैं। बाहरी घेरे में आठ और पेड़ लगाए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed