{"_id":"5ddede868ebc3e54846b6567","slug":"qr-code-will-allow-train-passengers-to-know-in-which-kitchen-food-is-cooked","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस किचन में पका है नॉनवेज खाना, क्यू आर कोड से जान सकेंगे यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किस किचन में पका है नॉनवेज खाना, क्यू आर कोड से जान सकेंगे यात्री
Thu, 28 Nov 2019 05:18 AM IST
संजीव कुमार झा
नवनीत शरण, अमर उजाला
नवनीत शरण, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 28 Nov 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे यात्रियों की बराबर शिकायत रहती है कि खाने का आर्डर कुछ दिया गया है और व्यंजन उनकी थाली में कुछ और परोस दिया गया। इससे छुटकारे के लिए रेलवे क्यूआर कोड परोसे गए व्यंजन पर दे रहा है। इस क्यू आर कोड को स्कैन करने पर ये तो पता चलेगा ही कि व्यंजन किस तरीके का है। साथ ही आप यह भी वीडियो के माध्यम से देख सकेंगे कि खाना किस तरह के किचन में बना है।
विज्ञापन
वीडियो के माध्यम से पता चल जाएगा कि शाकाहारी किचन में शाकाहारी खाना पका है या मांसाहारी किचन में। नई दिल्ली स्टेशन पर इस तरह का आधुनिक किचन तैयार कर लिया गया है। फिलहाल राजधानी, शताब्दी ट्रेनों में क्यू आर कोड वाला खाना परोसा जा रहा है जल्द ही अन्य ट्रेनों के यात्रियों को भी इसतरह की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी जीएम सिंह ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन के बेस किचन में तैयार होने वाले सभी खाने पर क्यू आर कोड डाला जा रहा है। आधुनिक मशीनों से पैकिंग के बाद इस पर कोड डाला जाता है। यात्रियों को शुद्ध वैष्णव व जैन खाने की अलग से पैकिंग की जा रही है। इतना ही नहीं अलग-अलग किचन में भी तैयार की जा रही है। खाने को हाइजेनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन