{"_id":"5754944b4f1c1bbd46109736","slug":"qatari-company-signs-pacts-for-building-hotel-near-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के पास पांच सितारा होटल बनाने के लिए कतर की कंपनी ने किया समझौता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताजमहल के पास पांच सितारा होटल बनाने के लिए कतर की कंपनी ने किया समझौता
एजेंसी/ दोहा
Updated Mon, 06 Jun 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
30 महीने में बनने वाले 250 कमरों वाले ट्विन होटल में आएगा 500 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ताजमहल के पास एक ट्विन होटल बनाने के लिए कतर की अग्रणी कंपनी अल सावारी होल्डिंग ने लीला ग्रुप और आयना होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ रविवार को समझौता किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कतर यात्रा के दौरान हुआ यह समझौता उनके द्वारा कतर के कंपनियों को भारत में उपलब्ध अवसरों में निवेश के लिए आमंत्रित करने के तुरंत बाद हुआ।
विज्ञापन
अल सावारी होल्डिंग और अल फैजल होल्डिंग के चेयरमैन शेख फैजल बिन कासिम अल थानी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद लीला ग्रुप के चेयरमैन विवेक नायर ने कहा कि 250 कमरों का यह ट्विन होटल 30 महीने में बनेगा जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश होगा। आयना होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की प्रबंध निदेशक और सीईओ अमृदा नायर ने कहा, ‘हम कुल 250 कमरों वाले दो होटल कांप्लेक्स बनाएंगे।’ एक साल पहले नायर ने कतर में आयना ब्रांड लांच किया था।
विज्ञापन
आयना आगरा और लीला पैलेस होंगे होटल के नाम
आयना होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की प्रबंध निदेशक और सीईओ नायर ने कहा, ताजमहल से एक किमी दूर बनने वाला इस होटल के ब्रांड का नाम आयना होगा और भारत में यह ऐसा छठा होटल होगा। 150 कमरों वाले ‘आयना आगरा’ का परिचालन दोहा स्थित आयना होटल्स एंड रिसॉर्ट्स करेगी जबकि द लीला ग्रुप 100 कमरों वाले लीला पैलेस का परिचालन करेेगा। लीला पैलेस होटल के परिचालन के लिए अल सावारी होल्डिंग ने लीला ग्रुप के साथ प्रबंधन समझौता भी किया है। अल सावारी समूह लीला ग्रुप से होटल कांप्लेक्स बनाने के लिए छह एकड़ जमीन भी खरीदेगा। विवेक नायर ने कहा कि इस परियोजना में सौ फीसदी विदेशी निवेश होगा।
विज्ञापन
वाराणसी में भी 60 कमरों का होटल बनाने की है योजना
आयना होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की प्रबंध निदेशक और सीईओ अमृदा नायर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में लीला की योजना 60 कमरों का होटल बनाने की है।