{"_id":"5b887b1d42c792465e1e9d82","slug":"putting-an-advertisement-to-sell-a-coat-on-the-olx-was-expensive-to-a-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना युवती को पड़ा भारी, युवक अश्लील मैसेज भेज करने लगे परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना युवती को पड़ा भारी, युवक अश्लील मैसेज भेज करने लगे परेशान
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Aug 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएलएक्स पर विदेशी कोट बेचने का विज्ञापन पोस्ट करना एक युवती को भारी पड़ गया। युवती का कोट तो बिका लेकिन व्हाट्सऐप पर युवकों ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस को की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर नांगलोई से एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक एमएससी(आईटी) डिग्री होल्डर है और वह पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाला था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर कैलाश में रहनी वाली युवती ने नौ अगस्त को विदेशी कोट बेचने के लिए ओएलएक्स पर कोट का फोटो पोस्ट किया। कोट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। कई लोगों ने युवती से कोट की जानकारी मांगी। इनमें से दो युवक युवती को परेशान करने लगे।
विज्ञापन
नांगलोई निवासी शिवा शर्मा व संग्राम सिंह युवती को व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने लगे। शिवा शर्मा ने उससे व्हाट्सऐप पर संपर्क किया और अकेले मिलने की बात कहने लगा। युवती ने पोर्टल का विश्वसनीय उपयोगकर्ता समझकर अपना वाट्सऐप नंबर दे दिया तो आरोपी उसे परेशान करने लगा।
विज्ञापन
पेशे से आर्टिस्ट युवती ने इसकी शिकायत ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस को की। पुलिस ने मामला दर्जकर बुधवार को शिव शर्मा उर्फ शिवजीत को नांगलाई से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी युवक की पहचान संग्राम सिंह के रूप में हुई है।