Odisha: 'महाप्रसाद को डाइनिंग टेबल पर खाने से बचें', पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील
पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद को डाइनिंग टेबल पर बैठकर ना खाने की अपील की है। मंदिर प्रशासन की तरफ से ये अपील सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई, जिसमें कुछ लोग होटल में टेबल पर बैठकर और जूते पहनकर महाप्रसाद खाते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने शनिवार को श्रद्धालुओं से एक अहम अपील की है। इसके तहत मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कहा कि वे भगवान जगन्नाथ के पवित्र महाप्रसाद को पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ ग्रहण करें और इसे डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाने से बचें।
बता दें कि एसजेटीए की यह अपील सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई, जिसमें कुछ लोग होटल में टेबल पर बैठकर और जूते पहनकर महाप्रसाद खाते नजर आ रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने लोगों के इस व्यवहार को श्री मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा के खिलाफ बताया।
ये भी पढ़ें:- Manipur: शिरुई महोत्सव में मैतई समुदाय को धमकी, कुकी नेता पर दर्ज हुई FIR; मणिपुर पुलिस ने शुरू की छापेमारी
जमीन पर बैठकर प्रसाद खाने की अपील
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद एसजेटीए कहा कि भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद अत्यंत पवित्र होता है और इसे अन्न ब्रह्म माना जाता है। इसलिए जगन्नाथ के पवित्र महाप्रसाद को परंपरागत रूप से जमीन पर बैठकर, श्रद्धा और आभार के साथ ग्रहण करना चाहिए। इसके साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महाप्रसाद को टेबल पर खाना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और यह आध्यात्मिक रीति-रिवाजों के विरुद्ध है।
ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: राहुल गांधी बोले- 'पाकिस्तान को पहले सूचना देना अपराध', विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया
प्रशासन ने होटलों और रेस्तांओं से की अपील
इसके साथ ही एसजेटीए ने पुरी के होटलों, रेस्तां और खाने-पीने की दुकानों से अनुरोध किया कि वे इस विषय में लोगों को जागरूक करें और सही तरीके से महाप्रसाद ग्रहण करने की जानकारी दें। प्रशासन ने कहा कि टेबल पर महाप्रसाद खाने की तस्वीरें और वीडियो से लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।