फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Police files FIR against Kuki student leader for threatening Meiteis News In Hindi

Manipur: शिरुई महोत्सव में मैतई समुदाय को धमकी, कुकी नेता पर दर्ज हुई FIR; मणिपुर पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Sat, 17 May 2025 07:13 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 17 May 2025 07:13 PM IST
सार

दिल्ली कुकी छात्र संगठन के प्रमुख पाओजाखुप गुइते ने वीडियो के माध्यम से मैतई समुदाय को शिरुई महोत्सव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मणिपुर पुलिस ने छात्र नेता पर एफआईआर दर्ज कर देशभर में छापेमारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Manipur Police files FIR against Kuki student leader for threatening Meiteis News In Hindi
सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मणिपुर पुलिस ने दिल्ली कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (केएसओ) के अध्यक्ष पाओजाखुप गुइते के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो में मैतई समुदाय के लोगों को उखरूल जिले में होने वाले शिरुई लिली महोत्सव में शामिल न होने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने बताया कि वीडियो में गुइते ने कहा कि जो भी मैतई शिरुई महोत्सव में आए, उसे जिंदा वापस नहीं जाने देना चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (केएसओ) के अध्यक्ष पाओजाखुप गुइते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद चुराचांदपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इन राज्यों में भी पुलिस अलर्ट पर
मणिपुर के साथ-साथ मिजोरम, असम, नागालैंड और मेघालय की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है ताकि गुइते को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस ने कहा कि 20 से 24 मई तक होने वाले शिरुई महोत्सव के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Karnataka: 'मुझे मंत्री पद का वादा किया गया', मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर कांग्रेस विधायक गौड़ा का बयान


छात्र नेता के बयान पर संगठनों की प्रतिक्रिया
केएसओ) के अध्यक्ष पाओजाखुप गुइते की टिप्पणी पर अलग-अलग संगठनों ने प्रतिक्रिया दी है। जहां एक तरफ मीतेई हेरिटेज सोसाइटी ने इसे खतरनाक और भड़काऊ बताया और गुइते को आदतन अपराधी करार दिया। साथ ही इंडिजिनस पीपल्स फोरम मणिपुर के अध्यक्ष अशांग कसार ने राष्ट्रपति शासन के बावजूद ऐसी घटनाओं पर सवाल उठाया। वहीं दूसरी ओर कुकी ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स (केओएचयूआर) ने एफआईआर की निंदा की। साथ ही कहा कि कुकी समुदाय को “भेदभावपूर्ण तरीके से टारगेट” किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'बालासाहेब की विचारधारा के प्रति वफादार रहते, तो आज..', एकनाथ शिंदे ने उद्धव गुट पर साधा निशाना

मणिपुर हिंसा पर एक नजर
गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 से मीतई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष चल रहा है, जिसमें अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बढ़ते हिंसा के स्वरूप को देखते हुए राज्य में बीते 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed