फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab Polls: congress soon declares candidates for 17 Seats In The State

पंजाब में कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 17 सीटों पर घमासान जारी

Fri, 13 Jan 2017 05:30 AM IST
अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 05:30 AM IST
विज्ञापन
Punjab Polls: congress soon declares candidates for 17 Seats In The State

पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा करने वाली कांग्रेस अभी तक पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं तय कर पाई है। पंजाब की तीसरी सूची जारी होने के बाद भी 17 सीटों पर घमासान मचा है। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के अभी तक पार्टी में शामिल न होने के कारण अमृतसर ईस्ट पर उम्मीदवारी घोषित नहीं हुई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बाकी सीटों का भी जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले पहली सूची जारी कर कांग्रेस की परपाटी को तोड़ा था। ऐसा माना जा रहा था कि तीसरी सूची में शेष सभी 40 उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी। 17 सीटों पर सहमति न बनने और घमासान के चलते के चलते पार्टी ने मजबूरन बृहस्पतिवार को 23 उम्मीदवार घोषित कर दिए।
विज्ञापन

 

सिद्धू ने अभी तक कांग्रेस का हाथ नहीं थामा है

Punjab Polls: congress soon declares candidates for 17 Seats In The State

अमरिंदर सिंह बादलों को घेरने की बात तो कह रहे हैं लेकिन हाईप्रोफाइल सीएम प्रकाश सिंह बादल की लंबी विधानसभा और उपमुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जलालाबाद सीट पर अभी तक उम्मीदवार तय होने से परेशानी बढनी तय है। जो उम्मीदवार इनके खिलाफ उतरेगा उसे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ पर्याप्त समय पार्टी को देना होगा। जबकि मुख्यमंत्री के खिलाफ आम आदमी पार्टी दिल्ली से विधायक रहे जरनैल सिंह को उनके मुकाबले मैदान में उतार चुकी है। पूर्व सांसद जगरूप सिंह के बेटे जत्थेदार गुरमीत सिंह खुडिया मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बनी है। 

कांग्रेस ने अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट नवजोत सिंह सिद्धू के लिए आवंटित कर दी है लेकिन सिद्धू ने अभी तक कांग्रेस का हाथ नहीं थामा है। कैप्टन बार-बार यही कह रहे हैं सिद्धू जल्द पार्टी में शामिल हो जाएंगे। पार्टी हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह की उम्मीदवारी भी तय नहीं कर सकी है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी पंजाब विधानसभा में दावेदारी ठोंक रहे हैं। मनीष लुधियाना ईस्ट से चुनाव लडना चाहते हैं। मनीष की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी सहमति नहीं दिख रही है। कुछ का तर्क है कि मनीष के चुनाव लडने से आसपास की कुछ सीटों पर भी प्रभाव पड़ेगा। जबकि कैप्टन समर्थक नहीं चाहते हैं कि किसी भारी भरकम नाम को पंजाब से जोड़कर भविष्य में विवाद को जन्म दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed