{"_id":"57d11b454f1c1b7f2f319968","slug":"pune-village-cheers-94-year-young-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे के एक गांव में सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गईं 94 साल की महिला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुणे के एक गांव में सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गईं 94 साल की महिला
Updated Thu, 08 Sep 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
सरपंच
- फोटो : Indian Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे के एक गांव में निवासियों ने 94 साल की महिला को सरपंच चुना है। जिले के भांबुरीवाड़ी गांव के लोगों ने गंगुबाई निवरुत्ति भांबुरे को मंगलवार को सरपंच चुना। खेड तालुका के इस गांव में अभिनंदन समारोह हुआ तो वह उससे बोर हो गईं। अभिनंदन समारोह में रहने के बजाय वह कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही लोगों से मिलने पहुंच गईं।
अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, गंगुबाई ने कहा, 'मैं गांव वालों को निराश नहीं करूंगी। मैं जवान की तरह चल सकती हूं और एक टीचर की तरह बात कर सकती हूं।' उन्होंने दोपहर में ही गांव का दौरा किया और कहा, 'मुझे धूप हो या बारिश, किसी से फर्क नहीं पड़ता।'
गांव वाले गंगुबाई को प्यार से आजी या आयी बुलाते हैं। पुणे जिले में वह सबसे उम्रदराज सरपंच बनी हैं। कार्यक्रम बीच में छोड़ते हुए उन्होंने कहा, 'चलो, यह काम करने का समय है। मुझे अपने लोगों के लिए कुछ करना है नहीं तो सिर्फ नाम के लिए सरपंच बनने का क्या फायदा।' गंगुबाई का कहना है कि वह पहले किसानों के लिए काम करेंगी।