ये कैसी कार्रवाई: पुणे में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को सवार सहित क्रेन से उठाया, जानलेवा तरीके पर उठे सवाल
गलत जगह गाड़ी पार्क करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसे उठा लिए जाने की तो कई घटनाएं आपने सुनी होंगी। लेकिन, पुणे में ट्रैफिक पुलिस ने जानलेवा कार्रवाई करते हुए एक बाइक को उस पर सवार व्यक्ति सहित क्रेन से उठा लिया। पढ़िए पूरा मामला...
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे शहर के नाना पेठ इलाके का यह मामला हैरान कर देने वाला है। यहां सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को ट्रैफिक पुलिस के लोग तब उठा ले गए जब उस पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। कुछ लोगों ने इस घटना की तस्वीरें खींच लीं और वीडियो बना लिए। ये तस्वीरें और वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने और इस जानलेवा तरीके पर सवाल उठने पर विभाग ने जांच का आदेश जारी किया है।
हालांकि, ट्रैफिक विभाग का कहना है मोटरसाइकिल ऐसी जगह खड़ी थी जहां पार्किंग प्रतिबंधित है और जब क्रेन से उसे उठाया जाने लगा तो शख्स जबरदस्ती उस पर बैठ गया। वहीं, इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने विभाग के कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए। अगर वह गिर जाता तो जिम्मेदार कौन होता। वीडियो में बाइक सवार को नीचे उतारने की गुहार लगाते देखा जा सकता है।
No Parking in AIR ! Pune Traffic Police at their best in Nana Peth pic.twitter.com/JkxvjjJzi1
विज्ञापन विज्ञापन— Pramod Sambrani (@Prostamper) August 20, 2021
वहीं, बाइक सवार युवक का कहना है कि मेरी बाइक नो-पार्किंग में नहीं थी। मैं दो मिनट के लिए सड़ के किनारे खड़ा हुआ था और वहां से जाने ही वाला था। लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस वाले नहीं माने। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस आम नागरिकों को अक्सर परेशान करती रहती है। वहीं, विभाग ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.