फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune techie case Twist allegation on delivery agent false says police now probing mental health of woman

Pune Techie Case: 22 साल की युवती ने डिलीवरी बॉय पर रेप का झूठा आरोप लगाया, अब मानसिक हालत की जांच करेगी पुलिस

Mon, 07 Jul 2025 12:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 12:42 AM IST
सार

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि युवती द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की शिकायत झूठी थी। युवती ने स्वीकार किया है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, जिसके चलते उसने दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अब यह तय कर रही है कि युवती के खिलाफ कार्रवाई की जाए या नहीं। 

विज्ञापन
Pune techie case Twist allegation on delivery agent false says police now probing mental health of woman
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे में एक 22 वर्षीय युवती आईटी पेशेवर द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की शिकायत झूठी निकली। महिला ने शिकायत में कहा था कि एक डिलीवरी बॉय ने उसके फ्लैट में घुसकर उस पर बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़क दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की पुलिस ने जांच की। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को शिकायत को झूठी और भ्रामक बताया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि एक डिलीवरी बॉय उसके फ्लैट में जबरन घुस गया। उसने उस पर बेहोश करने वाला स्प्रे डाल दिया। जब वह बेहोश हो गई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती ने यह भी कहा कि डिलीवरी बॉय ने उसके फोन से एक सेल्फी ली। जिसके बाद उसने एक धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें लिखा की अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसकी फोटो वायरल कर देगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: राजादेशिकेंद्र शिवाचार्य ने की डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की वकालत, बोले- मिलना चाहिए ऊंचा पद
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का दोस्त निकला डिलीवरी बॉय
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पता चला की डिलीवरी बॉय युवती का दोस्त था। वह उसकी सहमति से फ्लैट में आया था। उन्होंने फ्लैट में जबरन प्रवेश और स्प्रे के इस्तेमाल की बात को खारिज कर दिया। 


युवती के इरादे की जांच कर रही पुलिस
कुमार ने कहा कि पुलिस अब यह तय कर रही है कि युवती द्वारा दी गई झूठी शिकायत पर कार्रवाई की जाए या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस युवती के इरादे की भी जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें: Puri Rath Yatra: पुरी रथ यात्रा में सुनाबेशा उत्सव के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत; 70 से ज्यादा घायल

युवती की मानसिक स्थिति की जांच की जा रही: कुमार
कुमार ने बताया कि युवती ने पहले जांचकर्ताओं को बताया था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते उसने दुष्कर्म का झूठा दावा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस युवती की मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है। उन्होंने पुणे को महिलाओं के लिए असुरक्षित शहर के रूप में चित्रित करने वाली कहानियों के प्रसार पर भी दुख जताया। कुमार ने कहा कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर यह खुलासा किया कि मामला पूरी तरह झूठा और भ्रामक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed