{"_id":"6172f2cd96b19f217d24b51f","slug":"pune-tanker-accident-on-katraj-mumbai-road-3-dead-11-injured-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नावले पुल के पास एक टैंकर ने सात सीटों वाले वाहन को मारी टक्कर, तीन की मौत, 11 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नावले पुल के पास एक टैंकर ने सात सीटों वाले वाहन को मारी टक्कर, तीन की मौत, 11 घायल
Fri, 22 Oct 2021 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:50 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, टैंकर ने ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए पहले सात सीटर वाहन को टक्कर मारी और फिर एक खाली कंटेनर से जा टकराया। मृतकों में से दो सात-सीटर वाले वाहन में सवार लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कटराज-मुंबई मार्ग पर नावले पुल के पास एक टैंकर ने सात सीटों वाले वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद टैंकर एक खाली कंटेनर में जा घुसा। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। फिलहाल 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सिंघड़ रोड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक देवीदास घेवरे ने कहा कि टैंकर पेंट उद्योग में इस्तेमाल होने वाला थिनर के ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल किया जाता था। घटना के वक्त टैंकर मुंबई की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, टैंकर ने ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए पहले सात सीटर वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद वह असंतुलित हो गया और फिर एक खाली कंटेनर से जा टकराया। मृतकों में से दो सात-सीटर वाले वाहन में सवार लोग भी शामिल हैं। तीसरा मृतक पर पुलिस को संदेह है कि वह पास से गुजर रहा कोई युवक हो सकता है।
विज्ञापन