{"_id":"5a9bc51c4f1c1bef7b8ba78b","slug":"pune-school-s-students-stripped-off-during-examination-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे के स्कूल में शर्मनाक हरकत, परीक्षा से पहले छात्राओं के उतरवाए गए कपड़े ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुणे के स्कूल में शर्मनाक हरकत, परीक्षा से पहले छात्राओं के उतरवाए गए कपड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Sun, 04 Mar 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
minor rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे में एक स्कूल की शर्मनाक हरकत सामने आई है। हायर सेकंडरी के एग्जाम दे रही कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के दौरान उनके कपड़े उतरवाए गए। घटना पुणे स्थित एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल हायर सेकण्डरी स्कूल की है। छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि नकल की पर्चियां चेक करने के नाम पर उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
एक छात्रा ने बताया कि 21 फरवरी को हमारी परीक्षा थी, सेंटर पर महिला शिक्षक मौजूद थीं जो हमारी चेकिंग कर रही थी। उन्होंने मुझसे अंडरगारमेंटस उतारने के लिए कहा। छात्राओं ने आरोप लगाया कि 26 और 28 फरवरी को भी कुछ इसी तरह की चेकिंग की गई थी। 28 तारीख के बाद छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई। वहीं स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि सामान्य तरीके से चेकिंग की थी। किसी से कपड़े उतारने के लिए नहीं कहा गया था।
विज्ञापन
छात्राओं के आरोप के बाद पुलिस ने दो महिला शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हमारे स्कूल में नकल को रोकने के सख्त इंतजाम थे। जिसके बाद स्कूलों की छवि को खराब करने के लिए हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र स्टेट डिवीजन के अधिकारियों ने कहा कि पिछली बार कई सेंटर पर सामूहिक नकल हुई थी। जिसे रोकने के लिए एमआईटी स्कूल को सेंटर बनाया गया था। हम अपने स्तर पर इसकी जांच करवा रहे हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।