फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune rape case: Police deployed drones and sniffer dogs to search for accused, announced reward

पुणे दुष्कर्म मामला: पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगाए ड्रोन और खोजी कुत्ते, पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम

Thu, 27 Feb 2025 08:30 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 08:30 PM IST
सार

Pune rape case: आरोपी की तलाश में पुणे पुलिस की 13 टीमें जुटी हैं। बृहस्पतिवार को उसका गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस की टीमों ने खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से उसके गांव में गन्ने के खेतों को भी खंगाला।

विज्ञापन
Pune rape case: Police deployed drones and sniffer dogs to search for accused, announced reward
पुणे केस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सबसे व्यस्त बस जंक्शन स्वारगेट पर खड़ी बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे राज्य आक्रोश देखने को मिल रहा है।  आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है।  विपक्ष में राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुष्कर्म का आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाड़े (37) अब भी फरार है। 

विज्ञापन


आरोपी की तलाश में पुणे पुलिस की 13 टीमें जुटी हैं। गुरुवार को उसका गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस की टीमों ने खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से उसके गांव में गन्ने के खेतों को भी खंगाला। इस बीच, पुणे पुलिस ने आरोपी के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


पुलिस की 13 टीमें गठित
पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि दतात्रेय की तलाश के लिए पुलिस की 13 टीमें गठित की गई हैं। आरोपी दतात्रेय शिरूर के गुनाटा गांव का रहने वाला है। भारी पुलिस बल उसके गांव में तैनात किया गया है। डॉग स्क्वॉड की टीम ने उसके गांव में गन्ने के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। 25 फरवरी की सुबह करीब 5.45 बजे दतात्रेय ने स्वारगेट बस अड्डे के अंदर खड़ी राज्य परिवहन की बस में 26 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला सतारा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस कमिश्नर अमितेश के मुताबिक, दत्तात्रेय एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पुणे और अहिल्यानगर जिले में डकैती, चोरी, चेन छीनने के कई मामले दर्ज हैं। वह 2019 से एक मामले में जमानत पर है। अधिकारी ने कहा कि पुणे शहर में पुलिस ने गाडे के मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों सहित कई लोगों से पूछताछ की है। छत्रपति संभाजीनगर स्थित बस अड्डे के औचक दौरे के बारे में इस जिले के संरक्षक मंत्री शिरसाट ने कहा कि पुणे की घटना सामने आने के बाद उन्होंने यहां दौरा किया।

उन्होंने कहा, मेरे शहर की स्थिति की जांच करना मेरा कर्तव्य है। मैंने पाया कि यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था और उनके पास बैठने के लिए भी जगह नहीं है। यह एक चौकी है तो यहां कम से कम दो पुलिसकर्मियों की तैनाती तो की ही जानी चाहिए।

आरोपी को दिलाएंगे मृत्युदंड: शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की निंदा करते हुए कहा, मैंने पुणे पुलिस आयुक्त से बात की है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि आरोपी को मृत्युदंड मिले। इस घटना के बाद स्वारगेट डिपो में तैनात सुरक्षा गार्डों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने पुणे दुष्कर्म की तुलना 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड से की और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा।

जांच में देरी के आरोपों से सरकार का इनकार
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में देरी के आरोपों को करते हुए मंत्री ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं, परिवहन मंत्री प्रताप सारनाइक ने स्वारगेट बस डीपो के सहायक परिवहन अधीक्षक और मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिए हैं। जांच में अगर परिवहन अधिकारी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


महिला ने सुनाई आपबीती
महिला के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे वह सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करते हुए उसे 'दीदी' कहकर बुलाया। आरोपी ने उससे कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है। आरोप है कि इसके बाद वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली 'शिव शाही' एसी बस में ले गया और बस के अंदर की लाइटें चालू न होने के कारण वह पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन व्यक्ति ने उसे आश्वस्त किया कि यह सही बस है। आरोपी ने उससे कहा कि वह बस में चढ़ने के बाद टॉर्च जलाकर देख सकती है, इसके बाद वह उसके पीछे अंदर गया और फिर दुष्कर्म करके भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed