फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Porsche case Father of accused teenager gets bail

Pune Porsche Case: आरोपी किशोर के पिता विशाल अग्रवाल को कोर्ट से मिली जमानत, जांच में सहयोग करने का निर्देश

Fri, 21 Jun 2024 08:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 21 Jun 2024 08:48 PM IST
सार

Pune Porsche Case: पुणे के पोर्श कार दुर्घटना मामले में आरोपी किशोर के पिता विशाल अग्रवाल को जिला एवं सत्र अदालत से जमानत मिल गई है। इसके साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि जांच में सहयोग करते रहें।  

विज्ञापन
Pune Porsche case Father of accused teenager gets bail
पुणे पोर्श कार हादसा और विशाल अग्रवाल - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले में आरोपी किशोर के पिता विशाल अग्रवाल को पुणे की जिला एवं सत्र अदालत से जमानत मिली है। विशाल अग्रवाल पर किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अब उन्हें जमानत मिल गई है। बता दें कि मई महीने में पुणे शहर में पोर्श कार हादसे में दो सॉफ्टवेयर पेशेवरों की मौत हो गई थी। इसके अलावा अदालत ने इस मामले से जुड़े पांच अन्य आरोपियों को भी जमानत दे दी। इनमें उस बार के मालिक और प्रबंधक भी शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर किशोरों को शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


विशाल अग्रवाल पर लगाए गए थे ये आरोप
पुलिस ने आरोपी किशोर के पिता विशाल अग्रवाल और ब्लैक बार क्लब के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। इस हादसे के को लेकर दर्ज की गई प्राथमिकी में बताया गया था कि पिता को यह पता था कि उनके नाबालिग बेटे के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इसके बाद भी उसके हाथ कार थमाई गई। सिर्फ इतना ही नहीं किशोर को पार्टी करने की इजाजत भी दे दी गई। प्राथमिकी में बताया गया है कि विशाल अग्रवाल जानते थे कि उनका नाबालिग बेटा शराब पीता है।
विज्ञापन


विशाल अग्रवाल के वकील ने क्या कहा?
विशाल अग्रवाल के वकील प्रशांत पाटिल ने जानकारी दी कि अदालत ने शुक्रवार शाम उनके मुवक्किल को जमानत दी है। उन्होंने आगे बताया कि विशाल अग्रवाल पुलिस की जांच में आगे भी सहयोग करते रहेंगे। किशोर के माता-पिता रक्त के नमूनों की अदला-बदली के मामले में भी न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा विशाल अग्रवाल पर अपने चालक के अपहरण और गलत तरीके से बंधक बनाने का भी आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 मई को कल्याणी नगर में हुई थी घटना 
बता दें कि 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर में पोर्श कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दो आईटी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। दोनों मृतकों की पहचान अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा के रूप में हुई थी। आरोप है कि पोर्श कार को 17 वर्षीय किशोर चला रहा था, जो घटना के वक्त नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed