फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pune police recover pistol bullets from Ias pooja khedkar mother manorama pune residence

Pooja Khedkar: पूजा खेडकर की मां के घर से पिस्टल और कारतूस जब्त, पिता को कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

Sat, 20 Jul 2024 11:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 20 Jul 2024 11:41 AM IST
सार

पुणे की ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के पुणे स्थित आवास से लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और एक लग्जरी कार जब्त की है।

विज्ञापन
pune police recover pistol bullets from Ias pooja khedkar mother manorama pune residence
पूजा की मां मनोरमा खेडकर - फोटो : X/ipramodsharma

विस्तार

विवादों में घिरीं प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुणे की ग्रामीण पुलिस ने भी शुक्रवार को पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के पुणे स्थित आवास से लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और एक लग्जरी कार जब्त की है।
विज्ञापन


क्या है मनोरमा खेडकर से जुड़ा मामला
ट्रेनी (प्रशिक्षु) आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ किसानों को धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में मनोरमा खेडकर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर किसानों को धमकाते हुए नजर आई थी। पुलिस ने हाल ही में मनोरमा खेडकर को रायगढ़ के एक लॉज से गिरफ्तार किया था, जहां वह नाम बदलकर छिपी हुई थी। साथ ही पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को मिली सशर्त जमानत
हालांकि पुणे की एक अदालत ने किसानों को कथित तौर पर धमकाने के मामले में पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को 25 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि अदालत ने दिलीप खेडकर को सशर्त जमानत दी है, जिसके तहत वह किसी मुखबिर या गवाह से संपर्क नहीं करेंगे और जांच को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। आवेदक को जांच एजेंसी का सहयोग करना होगा। दिलीप खेडकर ने शुक्रवार को अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी।


पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं
वहीं ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलों में लगातार इजाफा हो रहा है। विशेषाधिकार का गलत प्रयोग करने और उनकी यूपीएससी उम्मीदवारी पर विवाद के बीच यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। दिव्यांगता सर्टिफिकेट और ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब पूजा खेडकर के नाम पर भी विवाद सामने आया है। पूजा खेडकर पर यूपीएससी परीक्षा में अपनी उम्र छिपाने के लिए दो बार अपना नाम बदलने का आरोप लगा है। अब इसकी जांच चल रही है। इन विवादों के चलते आईएएस पूजा खेडकर को बर्खास्त भी किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed