फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Police accuses Saraswat Bank chairman of forgery case registered against seven others

ठगी: पुणे पुलिस ने सारस्वत बैंक के अध्यक्ष और एमडी पर लगाया फर्जीवाड़ा का आरोप, 6 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 28 Dec 2021 03:19 AM IST
ओम. प्रकाश पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 28 Dec 2021 03:19 AM IST
सार

सारस्वत बैंक के अध्यक्ष और सात अन्य लोगों पर पुणे पुलिस ठगी के तहत मामला दर्ज किया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी लोन अकाउंट बनाकर करोड़ों की हेराफेरी की। 

विज्ञापन
Pune Police accuses Saraswat Bank chairman of forgery case registered against seven others
सारस्वत बैंक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुणे पुलिस ने सोमवार को सारस्वत बैंक के अध्यक्ष गौतम ठाकुर और प्रबंध निदेशक स्मिता संधाने समेत आठ अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। कोठरूड पुलिस इंसपेक्टर महेंद्र जागपत के मुताबिक, सारस्वत बैंक चेयरमैन और सात अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश के आधार पर केस दर्ज किया गया है। इंसपेक्टर के मुताबिक, मामले की जांच अभी की जा रही है।   

विज्ञापन


स्मिता समीर पाटिल ने दर्ज कराई शिकायत 

बैंक ने एक बयान में कहा, शहर में ऑरेंज मेडिकेयर की निदेशक स्मिता समीर पाटिल द्वारा सोमवार को कोथरुड पुलिस स्टेशन में उसके शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई उनमें सारस्वत बैंक के अध्यक्ष गौतम ठाकुर, मैनेजिंग डायरेक्टर स्मिता सांधाने, चीफ मैनेजर आनंद चाल्के, जोनल मैनेजर्स पल्लवी साली, रत्नाकर प्रभाकर, विश्रांतवाडी ब्रांच मैनेजर अभिषेक भगत भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कब हुई घटना

इस मामले की एक मुख्य वजह फर्जी ट्राजैक्शन है।. यह घटना साल 2018 और 2020 के दौरान हुई।. शिकायतकर्ता स्मिता समीर पाटिल का सारस्वत बैंक की विश्रांतवाडी शाखा में टर्म लोन खाता था। बैंक के इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक फर्जी लोन खाता बनाया और अगस्त 2018 में कंपनी के पास तेरह करोड़ रूपये का प्रस्ताव भेज दिया। बैंक पर आरोप है कि उसने चेक का दुरुपयोग किया। बैंक पर आरोप है कि उसने फर्जी खाता के लिए ढाई करोड़ रूपये की भारी भरकम राशि का भुगतान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1918 में शुरू हुई सारस्वत बैंक

सारस्वत बैंक की शुरुआत साल 1918 में हुई। यह बैंक महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में परिचालन के साथ सबसे बड़ा शहरी सहकारी बैंक होने का दावा करती है। इसका 67,000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय है और इसकी देश भर में 280 से अधिक शाखाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed