फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Municipal Corporation demolished the structure of social reformer Phule couple school Big News in hindi

Big News: समाज सुधारक फुले दंपत्ति के स्कूल के ढांचे को पुणे नगर निगम ने ढहाया, पढ़ें देश की अहम खबरें

Tue, 05 Dec 2023 06:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Dec 2023 06:42 AM IST
सार

निगम अधिकारी का कहना है कि ढांचे को गिराया जा रहा है। जल्द ही राष्ट्रीय स्मारक परियोजना से संबंधित कार्यों को शुरू करेंगे।
 

विज्ञापन
Pune Municipal Corporation demolished the structure of social reformer Phule couple school Big News in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

पुणे नगर निगम ने मंगलवार तड़के भिडेवाडा की जर्जर ढांचे को गिरा दिया है। बता दें, यहां समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया था। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि निकाय यहां दंपत्ति को समर्पित एक राष्ट्रीय समारक बनाने की योजना बना रहा है। हालाँकि, स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जगह खाली करने से इनकार कर दिया था और अदालत चले गए थे।
विज्ञापन


बता दें, मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने पीएमसी के लिए इसी स्थान पर राष्ट्रीय स्मारक बनाने का रास्ता साफ कर दिया। कोर्ट ने जर्जर ढांचे के दुकान मालिकों और किरायेदारों को परिसर खाली करने का आदेश दिया। निगम अधिकारी का कहना है कि ढांचे को गिराया जा रहा है। जल्द ही राष्ट्रीय स्मारक परियोजना से संबंधित कार्यों को शुरू करेंगे।
विज्ञापन


ब्रिटिश उच्चायुक्त ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। ब्रिटिश अधिकारी और मुख्यमंत्री ने पूर्वी राज्यों और यूरोपीय देशों के बीच स्थिरता, स्वास्थ्य और शिक्षा पर सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। सीएम ने इलेक्ट्रिक वाहनों और वृक्षारोपण सहित हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच घनिष्ठ सहयोग का आह्वान किया। ब्रिटिश उच्चायुक्त विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले 'अमृत बृक्ष' वृक्षारोपण कार्यक्रम की सफलता से प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक पुलिस की परीक्षा 23 जनवरी तक स्थागित 
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने विधानसभा में सोमवार को घोषणा की कि पुलिस उप-निरीक्षकों के भर्ती की पुन: परीक्षा 23 जनवरी तक स्थगित कर दी जाएगी। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने पहले कहा था कि वह 23 दिसंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा। बता दें, अभ्यार्थी तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं होने का दावा करते हुए इसे स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। परमेश्वर ने बाताया कि अभ्यर्थियों को परेशान करने का कोई इरादा नहीं है। इसलिए 23 दिसंबर का जो शेड्यूल था, उसे 23 जनवरी तक के लिए टाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed