फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune mugdha deshmukh death case police investigate why return from london

लंदन वाली लड़की की पुणे में मौत का रहस्य गहराया; सीसीटीवी बंद, एक हफ्ते पहले काम वाली को नौकरी से निकाला

Sat, 31 Oct 2026 11:21 AM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Sat, 31 Oct 2026 11:21 AM IST
सार

लंदन में पढ़ने वाली भारतीय छात्रा का शव पुणे के एक हाई-राइज अपार्टमेंट में शव मिलने का रहस्य गहरा गया है। जांच में पता चला है कि उसने लंदन से भारत लौटने की बात अपने माता-पिता को भी नहीं बताई थी।

विज्ञापन
Pune mugdha deshmukh death case police investigate why return from london
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

पुणे के एक हाई-राइज अपार्टमेंट में लंदन में पढ़ाई करने वाली 34 वर्षीय मुग्धा देशमुख का शव मिलने के बाद उनकी मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती जा रही है। जांच में कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जो इस मामले को रहस्यमय बना रही हैं। पता चला है कि जिस हिस्से में मुग्धा का अपार्टमेंट था, वहां लगा सीसीटीवी कैमरा पिछले दो महीने से बंद पड़ा था। इतना ही नहीं, मौत से ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने अपनी घरेलू नौकरानी को नौकरी से हटा दिया था। उन्होंने उसे पूरे महीने का भुगतान करते हुए बताया था कि वह कहीं बाहर जाने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन


माता-पिता को बिना बताए लंदन से भारत लौटी
मुग्धा देशमुख जुलाई 2025 में एमबीए की पढ़ाई करने के लिए लंदन गई थीं। लेकिन अगस्त 2026 में वह अपने माता-पिता को बिना बताए लंदन से भारत लौट आईं और पुणे के पिंपरी-चिंचवड इलाके की एक सोसायटी में अकेले रहने लगीं। वह टावर नंबर 11 के फ्लैट नंबर 2307 में रह रही थीं। उनके माता-पिता छत्रपति संभाजीनगर में रहते हैं। मुग्धा से संपर्क नहीं होने पर उनके पिता अविनाश देशमुख, जो सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर हैं, ने उस्मानपुरा पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। डिजिटल इनपुट्स से मिली लोकेशन के आधार पर 
विज्ञापन


जांच के सिलसिले में छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की एक टीम बुधवार, 28 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे पुणे स्थित उनके अपार्टमेंट पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो मुग्धा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। जांच में पता चला कि यह फ्लैट सेना के एक अधिकारी का है, जो फिलहाल हाई-एल्टीट्यूड इलाके में तैनात हैं। मुग्धा यहां किसी एजेंट के जरिए लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू सहायिका को भी घर आने से मना कर दिया था
पड़ोसियों और सुरक्षा गार्डों से पुलिस ने जो बात की है, उसके मुताबिक, मुग्धा बेहद शांत स्वभाव की थीं और सोसायटी में किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं। उनके फ्लैट पर भी लोगों का आना-जाना लगभग नहीं के बराबर था। कभी-कभी उन्हें गोल्फ कोर्स की तरफ टहलते हुए देखा जाता था। 21 अक्टूबर के बाद से उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका को भी घर आने से मना कर दिया था। अब पिंपरी-चिंचवड पुलिस उनके मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड और आखिरी दिनों की गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मुग्धा लंदन से अचानक और माता-पिता को बिना बताए भारत क्यों लौटी थीं। साथ ही, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed