फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Journalist Nikhil Wagle car attacked by BJP workers for remarks On PM Modi in Maharashtra News in Hindi

Nikhil Wagle: पुणे में पत्रकार वागले की कार पर हमला, पीएम मोदी पर की थी विवादास्पद टिप्पणी

Sat, 10 Feb 2024 01:26 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 10 Feb 2024 01:26 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकार की कार पर स्याही फेंकी। पुलिस सुरक्षा के तहत कार में सवार वागले राष्ट्र सेवा दल की ओर से आयोजित 'निर्भय बानो' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन
Pune Journalist Nikhil Wagle car attacked by BJP workers for remarks On PM Modi in Maharashtra News in Hindi
Journalist Nikhil Wagle car attacked - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर शुक्रवार को कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ वागले की टिप्पणियों का विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन


डेक्कन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकार की कार पर स्याही फेंकी। पुलिस सुरक्षा के तहत कार में सवार वागले राष्ट्र सेवा दल की ओर से आयोजित 'निर्भय बानो' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि बाद में वागले पुलिस सुरक्षा में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कामयाब रहे। 'निर्भय बानो' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निखिल वागले ने कहा कि वह  उन सभी को माफ करते हैं, जिन्होंने उन पर हमला किया। वागले ने कहा कि उन पर इससे पहले छह बार हमला हो चुका है। 
विज्ञापन


पुणे के एसीपी प्रवीण पाटिल ने दी जानकारी 
पत्रकार की कार पर हमले को लेकर पुणे के एसीपी प्रवीण पाटिल ने कहा कि यहां एक कार्यक्रम होना था। पुलिस ने कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि जो व्यक्ति यहां आ रहा था उसके खिलाफ केस दर्ज थे। पुलिस उनसे पहले ही संपर्क कर चुकी थी। लेकिन उन्होंने फिर भी कार्यक्रम में आने चाहते थे। हमने पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की थी। लेकिन जैसे ही निखिल अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल से थोड़ा दूर थे और किसी ने उनकी कार पर पथराव कर दिया। एसीपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


वागले के खिलाफ पुणे में मामला दर्ज
इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर वागले के खिलाफ पुणे में मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा, निखिल वागले पर विश्रामबाग थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 500 (मानहानि) और 505 (उकसाने वाले बयान देने) के तहत आरोप लगाया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed