फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune is the best city in the country in the term of ease of living index

रहने के लिहाज से पुणे क्यों है देश का सबसे बेहतरीन शहर, जानिए किस आधार पर तय हुई थी रैंकिंग

Mon, 03 Sep 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Sep 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Pune is the best city in the country in the term of ease of living index

महाराष्ट्र का पुणे शहर रहने के लिहाज से देश का सबसे बेहतरीन शहर है, जबकि इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई हैं। केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले महीने देशभर के 111 शहरों की रैकिंग जारी की, जिसमें बताया गया था कि रहने के लिहाज से देश का कौन सा शहर सबसे उत्तम है और इस मामले में किस राज्य की हालत सबसे खराब है। 

विज्ञापन


इस सूची में सबसे निचले पायदान पर उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर है। दरअसल, केंद्र सरकार ने जनवरी 2018 में शहरों की सुविधाओं के आधार पर इस कार्यक्रम की लांचिंग की थी। रैंकिंग में तुलनात्मक आधार पर यह पता करना था कि कौन सा शहर बेहतर है और किस शहर में सुविधाएं खराब हैं। इसमें 100 स्मार्ट शहरों के साथ 10 लाख से ऊपर की आबादी के 16 शहर शामिल थे। 
विज्ञापन


हालांकि पश्चिम बंगाल के चार शहरों को इसमें शामिल नहीं किया गया था, जबकि मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण नया रायपुर व अमरावती को छोड़ दिया गया था। इस तरह से कुल 111 शहरों की रैंकिंग तैयार की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं रहने के लिहाज से देश के टॉप-10 शहर 

1. पुणे 
2. नवी मुंबई 
3. ग्रेटर मुंबई 
4. तिरुपति 
5. चंडीगढ़ 
6. ठाणे 
7. रायपुर 
8. इंदौर 
9. विजयवाड़ा 
10. भोपाल 

किस आधार पर तय हुई थी रैंकिंग? 

संस्थानिक (सरकार से जुड़ हुये), सामाजिक (शिक्षा, स्वास्थ्य आदि), आर्थिक व भौतिक सेवाओं के तौर पर इंडेक्ट के चार मुख्य बिंदु थे। इन्हें आगे 15 केटेगरी के 78 पैरामीटर में बांटा गया। इसमें नागरिक सुविधाओं, छात्र-शिक्षक, डॉक्टर-मरीज अनुपात, पेयजल सप्लाई, प्रदूषण स्तर, हरित क्षेत्र, सार्वजनिक परिवहन, अपराध दर जैसी बहुत से मानक रखे गये थे। 


शहरों के लिये 100 अंक तय किये गये थे। इसमें से संस्थानिक व सामाजिक के लिये 25-25 अंक थे। वहीं, 5 अंक आर्थिक सेवाओं के हिस्से में था। बाकी 45 अंक भौतिक सेवाओं को दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed