फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Monsoon Rain 2019 total 27 people died in wall collapse accident

मुंबई और पुणे में बारिश का कहर, तीन स्थानों पर दीवार गिरने से अब तक 27 लोगों की मौत

Tue, 02 Jul 2019 10:30 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Monsoon Rain 2019 total 27 people died in wall collapse accident
Mumbai wall collapse - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में भारी मानसूनी बारिश के बीच मुंबई और पुणे में तीन अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से केवल एक रात में 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें कईयों की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार इन हादसों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने का एलान किया है।

विज्ञापन



पहली घटना मुंबई के मलाड ईस्ट में हुई जहां दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है। जबकि पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। तीसरी घटना कल्याण में हुई जहां दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। यह सभी घटनाएं सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली घटना मुंबई के पूर्वी मलाड एरिया के पिंपरीपाड़ा में भारी बारिश के बाद एक दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। मलबे के नीचे कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। घायलों को जोगेश्वरी के ट्रामा सेंटर और कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन भारी बारिश से राहत और बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।


दूसरी घटना

दीवार गिरने की दूसरी घटना पुणे में हुई जहां सोमवार की आधी रात करीब 1:15 बजे सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि आधी रात सिंहगढ़ कॉलेज, अंबेगांव की दीवार ढह गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। इनमें से छह लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 


तीसरी घटना

भारी बारिश से दीवार गिरने की तीसरी घटना मुंबई के कल्याण में हुई। जहां नेशनल उर्दू हाई स्कूल की कम्पाउंड की दीवार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग इस दीवार के पास ही रहते थे।

 

तीन दिन पहले भी गिरी थी दीवार 

तीन दिन पहले ही भारी बारिश के कारण पुणे के कोंढवा में एक सोसाइटी की दीवार गिर गई थी, जिसमें बिहार के 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की, जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कटिहार के 15 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की



मलाड की घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कहा कि मलाड की घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। साथ ही उन्होंने घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। सीएम फडणवीस मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने का भी एलान किया है।   
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed