फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune: Case against Maharashtra BJP President Chandrakant Patil, Mayor Mohol & other BJP workers for violating COVID guidelines

पुणे : महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, मेयर मोहोल के खिलाफ केस, कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन का आरोप

Wed, 01 Sep 2021 10:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 01 Sep 2021 10:37 PM IST
सार

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद मंदिर पुन: खोलने की मांग को लेकर पुणे में किए गए प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
Pune: Case against Maharashtra BJP President Chandrakant Patil, Mayor Mohol & other BJP workers for violating COVID guidelines
चंद्रकांत पाटिल - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पुणे शहर के मेयर मुरलीधर मोहोल, शहर भाजपा अध्यक्ष जगदीश मुलिक व अन्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन नेताओं ने 30 अगस्त को राज्य में मंदिर पुन: खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, उस दौरान कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन किया गया। 

विज्ञापन

 



एक साल से बंद हैं मंदिर
बता दें, कोरोना महामारी के कारण महाराष्ट्र में एक साल से ज्यादा समय से बंद पड़े मंदिरों को खोलने के लिए भाजपा ने राज्य में फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रदेश भाजपा आध्यात्मिक प्रकोष्ठ की ओर से राज्यभर के प्रमुख मंदिरों में घंटानाद और शंखनाद आंदोलन कर मंदिरों के कपाट खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार जोखिम मोल लेने के लिए तैयार नहीं
राज्य में मंदिर खोलने के लिए मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर, पंढरपुर, औरंगाबाद और अन्य स्थानों पर सोमवार को पूरे दिन भाजपा के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां आंदोलनकारियों ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए घंटे बजाए और शंखनाद किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि इस विरोध प्रदर्शन के बावजूद अक्तूबर-नवंबर में संभावित कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।

चंद्रकांत पाटिल ने सरकार के तर्क पर सवाल उठाया
पुणे में शंखनाद आंदोलन के नेतृत्व करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंदिरों को बंद रखने के सरकार के तर्क पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि मंदिरों को बंद रखने और शराब की दुकानों को खुला रखना कितना तर्कसंगत है। 


अन्ना हजारे ने भी किया है मंदिर खोलने का समर्थन
प्रसिद्ध समाजसेवी और गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने भी कुछ दिन पहले मंदिर नहीं खोलने के लिए राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार के रूख पर सवाल उठाया था। उन्होंने जानना चाहा था कि राज्य सरकार मंदिर क्यों नहीं खोल रही है? इससे राज्य सरकार को क्या खतरा है? अगर कोविड-19 की वजह है तो शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें हैं। अन्ना ने मंदिरों पर से प्रतिबंध हटाने के लिए आंदोलन के लिए अपना समर्थन दिया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed