Pune car crash: अवैध बार के खिलाफ कार्रवाई शुरू; फडणवीस का कांग्रेस पर वार, कहा- हर चीज में राजनीति...
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये इस घटना को राजनीतिक रंग देने की बहुत ओछी कोशिश है, क्योंकि पुणे की घटना में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। नाबालिग को शराब देने वालों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे पोर्शे कांड ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। नाबालिग रईसजादे ने शराब के नशे में दो इंजीनियरों की जिंदगी को लग्जरी पोर्शे कार से रौंद डाला। इस मामले पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के जमानत देने के आदेश और नाबालिग को शराब देने पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, इन सबके बीच पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने अवैध पब और बार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू
पीएमसी ने कोरेगांव क्षेत्र में पब और बार के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। उप अभियंता योगेंद्र सोनवणे ने कहा, 'हमने अब तक दो पबों के खिलाफ कार्रवाई की है और आगे की कार्रवाई चल रही है। पुणे में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई हो रही है। आज हम पांच अवैध बार और पब के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।'
#WATCH | Maharashtra: Pune Municipal Corporation (PMC) initiated action against the illegal construction of pubs & bars in the Koregaon area. pic.twitter.com/OgQuITM2vl
— ANI (@ANI) May 22, 2024
घटना को राजनीतिक रंग देने की बहुत ओछी कोशिश
वहीं घटना को राजनीतिक रंग देने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने, 'ये इस घटना को राजनीतिक रंग देने की बहुत ओछी कोशिश है, क्योंकि पुणे की घटना में पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया। हमने इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा दिए गए फैसले पर भी आश्चर्य जताया है, लेकिन पुलिस ने इसके खिलाफ अपील दायर की। नाबालिग को शराब देने वालों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और कार देने वाले पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल गांधी द्वारा हर चीज में वोट की राजनीति लाने का प्रयास बहुत गलत है। मैं इसकी निंदा करता हूं।'
हर चीज पर होगी कार्रवाई
पुणे कार दुर्घटना मामले के आरोपी के परिवार का अंडरवर्ल्ड से संबंध होने पर फडणवीस ने कहा, 'जो भी कनेक्शन है, पूरी जांच की जाएगी। हर चीज पर कार्रवाई की जाएगी।'
यह है मामला
हादसे के समय नाबालिग शराब के नशे में धुत था और 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अपने पिता की पोर्श कार चला रहा था। इस हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो इंजीनियर अनीश अवधिया (पुरुष) और अश्विनी कोस्टा (महिला) की मौके पर ही मौत हो गई। ये कार पुणे के एक अमीर बिल्डर का नाबालिग बेटा चला रहा था। हादसे के बाद उसने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां कुछ घंटों बाद जमानत दे दी गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को आरोपी किशोर अपने दोस्तों के साथ रात साढ़े नौ बजे से देर रात एक बजे के बीच दो बारों में गया था और वहां कथित तौर पर शराब पी थी।