फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune car crash:Juvenile's father, five others sent in judicial custody, probe transferred to crime branch

पुणे कार हादसा: नाबालिग के पिता और पांच अन्य को भेजा गया पुलिस हिरासत में, अपराध शाखा को सौंपी गई जांच

Sat, 25 May 2024 03:57 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 May 2024 03:57 AM IST
सार

Pune Car Crash: पुणे के कल्याणी नगर में कार दुर्घटना के मामले में नाबालिग वाहन चालक के पिता और पांच अन्य को पुलिस हिरासत में भेजा गया। वहीं, मामले की जांच को अपराध शाखा को सौंपा गया है। उधर, बार और पब के कर्मचारियों ने पुणे जिला प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Pune car crash:Juvenile's father, five others sent in judicial custody, probe transferred to crime branch
पुणे कार हादसा - फोटो : पीटीआई/एएनआई

विस्तार

पुणे की एक अदालत ने शहर के कल्याणी नगर इलाके में कार दुर्घटना में कथित तौर पर शामिल नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पांच अन्य आरोपियों को सात जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभियोजन पक्ष ने आगे की जांच के लिए उनकी पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन अदालत ने अग्रवाल और अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसमें दो प्रतिष्ठानों के मालिक और कर्मचारी भी शामिल हैं। उनके प्रतिष्ठानों में नाबालिग ने कथित तौर पर शराब पी थी और उसकी कार ने मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर पेशेवरों को टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन


पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि 19 मई को हुए हादसे के समय ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि कार नाबालिग नहीं चला रहा था, कोई अन्य व्यक्ति कार चला रहा था। अग्रवाल औऱ अन्य पांच आरोपियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसपी पोंक्षे के सामने पेश किया गया। उनकी पुलिस हिरासत समाप्त हो गई थी। अन्य आरोपियों में कोजी रेस्तरां के मालिक नमन भुटाड़ा और इसके प्रबंधक सचिन काटकर, ब्लैक क्लब के प्रबंधन संदीप सांगले और उसके कर्मचारी जयेश गावकर और नितेश शेवानी शामिल हैं। 

विज्ञापन

अपराध शाखा को सौंपी गई जांच
कार दुर्घटना की जांच शुक्रवारशाम यरवदा पुलिस स्टेशन से अपराध शाखा को स्थानांतरिक कर दी गई। यरवदा पुलिस थाने के दोअधिकारियों को अपने कर्वत्य निर्वहन में लापरवाही बरदने के आरोप में निलंबित किया गया है। यरवदा पुलिस थाने में 19 मई को शुरुआती अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस आयुक्त कुमार ने बताया कि समन्वित दृष्टिकोण लाने के लिए जांच अपराध शाखा को स्थानांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा नाबालिग के पिता और शराब परसोने वाले दो प्रतिष्ठानों के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज अपराध की पहले से ही जांच कर रही है। 

Pune car crash:Juvenile's father, five others sent in judicial custody, probe transferred to crime branch
प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

पब और बार कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
उधर, कार दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा पब और बार के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन प्रतिष्ठानों के कई कर्मचारियों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि वे इसकी वजह से अपनी आजीविका खो रहे हैं। एक बार कर्मचारी ने कहा, हम दो बार की गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं। बार और पब मालिकों के साथ करीब 2500 कर्मचारी पुणे थाना क्षेत्र के पास राजा बहादुर मिल्स में एकत्र हुए। कल्याणीनगर की घटना के बाद जिला प्रशासन कई पब और बार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर के आदेश के बाद पुणे के विभिन्न हिस्सों में 32 ऐसे प्रतिष्ठानों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed