फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pune candle factory fire case death toll reaches 14 owner arrest after discharge from hospital maharashtra pol

Pune: मोमबत्ती फैक्ट्री में आग से मरने वालों का आंकड़ा 14 हुआ, अस्पताल से छुट्टी के बाद मालिक गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2023 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 18 Dec 2023 09:37 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में जन्मदिन के लिए फैंसी मोमबत्तियां बनाई जाती थीं। सरकार ने हादसे में मरने वालों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया था। 

विज्ञापन
pune candle factory fire case death toll reaches 14 owner arrest after discharge from hospital maharashtra pol
पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में बीती 8  दिसंबर को मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी आग से मरने वालों का आंकड़ा 14 हो गया है। हादसे में घायल दो महिलाओं ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं फैक्ट्री मालिक के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जब फैक्ट्री में आग लगी तो फैक्ट्री मालिक भी उस हादसे में घायल हो गया था। 
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फैक्ट्री मालिक शरद सुतार को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं हादसे में घायल हुई महिला कमल चौरे (35 वर्षीय) ने शनिवार को और उषा पदवी (40 वर्षीय) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद फैक्ट्री में आग से मरने वालों का आंकड़ा 14 पहुंच गया है। बीती 8 दिसंबर को पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में स्थित एक मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे फैक्ट्री  में काम करने वाले छह लोग उसी दिन मारे गए। 10 अन्य लोग हादसे में घायल हुए थे, उनमें से भी कुछ की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा 14 हो गया है। 
विज्ञापन


सरकार ने किया था मुआवजे का एलान
पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में जन्मदिन के लिए फैंसी मोमबत्तियां बनाई जाती थीं। सरकार ने हादसे में मरने वालों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ आईपीसी और विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत गैर इरादतन हत्या और ज्वलनशील पदार्थों के रख-रखाव में लापरवाही बरतने संबंधी मामला दर्ज किया था। जिसके आधार पर अब फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed