{"_id":"60c43b788ebc3e37fc050ec9","slug":"pune-alcohol-addict-strangles-bedridden-father-slits-his-throat-keeps-corpse-inside-house-for-36-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: शराब के नशे में बीमार पिता को उतारा मौत के घाट, घर में छिपाई लाश, जानें कैसे हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शर्मनाक: शराब के नशे में बीमार पिता को उतारा मौत के घाट, घर में छिपाई लाश, जानें कैसे हुआ खुलासा
Sat, 12 Jun 2021 10:13 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:13 AM IST
सार
पुणे में शराब के आदी एक बेटे ने कथित तौर अपने बीमार पिता की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पिता के शव को कपड़े में लपेट कर करीब 36 घंटे तक घर में ही छिपा कर रखा। मायके से लौटी पत्नी ने पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शराब के आदी एक बेटे ने कथित तौर अपने बीमार पिता की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पिता के शव को कपड़े में लपेट कर करीब 36 घंटे तक घर में ही छिपा कर रखा। बताया जा रहा है कि आरोपी की पिता के साथ शराब पीने को लेकर बहस हुई थी, जिससे खफा होकर उसने पिता को मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान पुणे के उरली कंचन इलाके के टीपू वस्ती निवासी 35 वर्षीय नईम रहीम शेख के तौर पर हुई है। नईम पेशे से ऑटो मैकेनिक है। आरोपी अपनी छोटी बहन और पिता के साथ रहता था। पिता गंभीर बीमारियों के चलते बिस्तर पर थे। आरोपी की पत्नी किसी विवाद के चलते उसके साथ नहीं रहती थी।
विज्ञापन
बहन को दी मुंह बंद रखने की धमकी..
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। इसी दौरान किसी बात पर पिता से कहा सुनी हो गई, जिसके बाद कथित तौर उसने अपने पिता का गला घोंट दिया और बाद में धारदार हथियार से गला काट दिया। पिता की लाश को कपड़े में लपेट कर घर में छिपा दी। साथ ही बहन को इस बार में किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी पत्नी..पति को पहुंचाया जेल
आरोपी ने गुरुवार को अपने परिजनों को बताया कि बीमारी के चलते उसके पिता का निधन हो गया है। यह खबर सुनकर उसकी पत्नी ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। यहां आकर उसे अपनी ननद से पूरा मामला पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। जांच में पुलिस को इस अपराध के बारे में पता चला कि नईम शेख ने अपने पिता का गला घोंटकर और गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।