{"_id":"5c70402abdec22116d2d8f4b","slug":"pulwama-the-crpf-answer-to-the-caste-of-martyrs-we-are-just-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा : शहीदों की जाति बताने पर सीआरपीएफ का जवाब, हम सिर्फ भारतीय, जाति धर्म हमारे खून में नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा : शहीदों की जाति बताने पर सीआरपीएफ का जवाब, हम सिर्फ भारतीय, जाति धर्म हमारे खून में नहीं
Sat, 23 Feb 2019 12:02 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
CRPF
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की जाति बताने पर सीआरपीएफ प्रवक्ता ने कहा कि सीआरपीएफ में हम खुद को भारतीय मानते हैं, यहां जाति और धर्म का कोई अस्तित्व नहीं है। एक पत्रिका में छपी रिपोर्ट में सीआरपीएफ के शहीद 40 जवानों की जाति बताई गई थी।
इसके बाद शुक्रवार को विश्व के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल के डीआईजी और मुख्य प्रवक्ता एम दिनाकरण ने ट्वीट किया, ‘सीआरपीएफ में हम खुद को भारतीयों से ज्यादा या कम कुछ नहीं मानते। जाति, रंग और धर्म का विभाजन हमारे खून में नहीं है।’
दिनाकरण ने न्यूज रिपोर्ट को टैग करते हुए लिखा, ‘शहीदों को अपमानित करने वाली ऐसी चीजों से सख्ती से बचना चाहिए क्योंकि यह महज आपके अपमानजनक और निरर्थक लिखने के आंकड़े नहीं हैं।’ सीआरपीएफ ने इससे पहले पुलवामा हमले के बाद फर्जी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचने को लेकर भी लोगों को आगाह किया था।